{"_id":"65f9455140c5107a670d8139","slug":"aap-leader-sanjay-singh-took-oath-as-rajya-sabha-mp-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Singh: दूसरी बार सांसद बने संजय सिंह, सभापति की मौजूदगी में ली शपथ; कोर्ट से मिली थी इजाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sanjay Singh: दूसरी बार सांसद बने संजय सिंह, सभापति की मौजूदगी में ली शपथ; कोर्ट से मिली थी इजाजत
Tue, 19 Mar 2024 01:30 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:30 PM IST
सार
राज्यसभा सचिवालय में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सभापति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में सांसद पद की शपथ ली।
विज्ञापन
शपथ लेते संजय सिंह
- फोटो : संसद टीवी
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को राज्यसभा सचिवालय में शपथ ली। जनवरी में संजय सिंह को उनकी पार्टी ने दोबारा से राज्यसभा के लिए नामित किया था। लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से उनकी शपथ टल रही थी। संजय सिंह अभी जेल में हैं और कोर्ट की परमिशन लेकर आज शपथ लेने पहुंचे थे। राज्यसभा के सभापति उपराष्ट्रपति ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने 16 मार्च के आदेश में तिहाड़ जेल अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि आरोपी को पर्याप्त सुरक्षा के तहत संसद ले जाया जाए और उसे अपने फोन का उपयोग करने या अन्य आरोपी व्यक्तियों से बात करने की अनुमति न दी जाए। अदालत ने इस अवसर पर उनके वकील और परिवार के सदस्यों से मिलने की इजाजत प्रदान कर दी।
सिंह को चार अक्टूबर, 2023 को उनके नॉर्थ एवेन्यू स्थित घर पर 10 घंटे की तलाशी के बाद गिरफ्तार किया गया था। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और पार्टी के संचार प्रभारी विजय नायर के बाद वह इस मामले में गिरफ्तार होने वाले तीसरे आप नेता हैं।
ईडी ने आरोप लगाया कि एक आरोपी व्यवसायी दिनेश अरोड़ा, जो बाद में उत्पाद शुल्क मामले में सरकारी गवाह बन गया ने सिंह को दो करोड़ रुपये नकद दिए थे। यह भी आरोप लगाया गया कि सिंह ने कुछ व्यवसायियों को फायदा पहुंचाने के लिए सिसौदिया के माध्यम से शराब नीति में बदलाव सुनिश्चित किया था।
विज्ञापन
#WATCH | AAP leader Sanjay Singh takes oath as a member of Rajya Sabha. pic.twitter.com/VTNBG2Glw9
— ANI (@ANI) March 19, 2024विज्ञापन
दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए 19 मार्च को संसद में पेश होने की अनुमति कोर्ट की ओर से दी गई। सिंह को हाल ही में दूसरे कार्यकाल के लिए राज्यसभा के लिए चुना गया था। लेकिन उन्हें शपथ नहीं दिलवाई गई थी।