फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP leader sanjay singh reached at gajendra singh place

गजेंद्र के परिवार ने संजय के सामने रखी दो मांगें

Fri, 24 Apr 2015 05:42 PM IST
Updated Fri, 24 Apr 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
AAP leader sanjay singh reached at gajendra singh place

गजेंद्र के परिवार से मिलने उनके गांव पहुचे संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि उनका परिवार चाहता है कि गजेंद्र ने चूंकि किसानों की समस्या पर अपना बलिदान दिया है इसलिए उन्हें 'किसान शहीद' का दर्जा दिया जाए। साथ ही उनकी बेटी जब बालिग हो जाए तो उसे सरकारी नौकरी दी जाए।

विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि जंतर मंतर पर गजेंद्र की आत्महत्या के समय जो कुछ हुआ इसके बारे में हमने गजेंद्र के परिवार से बात की। संजय सिंह ने कहा कि हमने उनके परिवार को बताया कि इस घटना को रोकने की पूरी कोशिश की गई थी।
विज्ञापन


हालांकि यह बेहद दुखद घटना है। इस घटना से जहां गजेंद्र का पूरा परिवार सदमे है, वहीं हम लोग भी इससे दुखी हैं। संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली जाते ही केजरीवाल से परिवार की मांग के बारे में बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप नेता के पहुंचने से पहले बढ़ी सुरक्षा

AAP leader sanjay singh reached at gajendra singh place
इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष के लाइव टीवी शो में रोने की घटना के बाद शुक्रवार को संजय सिंह मृत किसान गजेंद्र सिंह के परिवार को सांत्वना देने उसके गांव नांगल झामरवाड़ा पहुंचे।

संजय सिंह ने कल ही अपने ट्वीटर अकांउट पर यह जानकारी देते हुए कहा था‌ कि इस दुख के समय में हम सब गजेंद्र सिंह के परिवार के साथ हैं। शुक्रवार को मैं उनके परिवार को सांत्वना देने उनके घर जा रहा हूं।

इस बीच बांदीकुई थाने के सीओ ने बताया है कि उन्हें भी आम आदमी पार्टी के नेताओं के गजेंद्र के गांव पहुंचने की जानकारी मिली है। इसे देखते हुए गांव में सुरक्षा के जरूरी इंतजाम कर दिए गए हैं।

आप से नाराज है गजेंद्र का परिवार

AAP leader sanjay singh reached at gajendra singh place

बता दें कि इससे पहले गजेंद्र की आत्महत्या से दुखी घरवालों ने उनकी मौत के लिए आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दोषी तक कह दिया था।

इतना ही नहीं गजेंद्र के परिवार ने आम आदमी पार्टी द्वारा दिए जा रहे 10 लाख रुपये का मुआवजे लेने से भी इनकार कर दिया था। परिवारवालों का कहना था कि पार्टी हमसे एक करोड़ ले ले लेकिन हमारे बेटे को वापस कर दे।

इस बीच आज सुबह जब केजरीवाल ने एक इंटरव्यू में यह माना कि गजेंद्र को आत्महत्या से न रोक पाने के लिए वह भी जिम्मेदार हैं तो गजेंद्र की मां ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ऐसी दिल्ली को तो पेट्रोल डालकर आग लगा देनी चाहिए।

गजेंद्र की बेटी से हाथ जोड़कर मिले संजय

AAP leader sanjay singh reached at gajendra singh place

दौसा पहुंचने पर आप नेता संजय ‌‌सिंह कुछ देर तो गजेंद्र के घर के बाहर बिछी चादर पर ही बैठे रहे। इस दौरान उनके सामने गजेंद्र की बेटी मेघा बैठी हुई ‌थी।

संजय सिंह हाथ जोड़कर उससे बात करते हुए दिखे। कुछ देर बाहर बैठने के बाद साथ संजय सिंह गजेंद्र के परिवार वालों के साथ घर के अंदर चले गए।

घर के अंदर गजेंद्र की बेटी, उनके पिता, भाई और कुछ अन्य रिश्तेदार भी मौजूद थे जिनके साथ संजय सिंह ने लगभग पंद्रह मिनट तक बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed