फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap leader sanjay clarifies party will not contest election with grand alliance in lok sabha poll

लोकसभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल नहीं होगी आप, केजरीवाल होंगे स्टार प्रचारक

Thu, 03 Jan 2019 02:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 03 Jan 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
aap leader sanjay clarifies party will not contest election with grand alliance in lok sabha poll
- फोटो : ट्विटर

लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तमाम अटकलों को खारिज करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह साफ कर दिया है कि पार्टी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल नहीं होगी।

विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि पार्टी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और गोवा में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। पार्टी को किसी की मदद की जरूरत नहीं हैं, वह अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी का भविष्य में भी किसी से गठबंधन करने का कोई इरादा नहीं है। हालांकि बुधवार को गोपाल राय ने गठबंधन की बात से इनकार नहीं किया था और भाजपा को हराने के लिए कुछ भी करने की बात कही थी।
विज्ञापन


दिल्ली के अलावा इन राज्यों पर भी है पार्टी की नजर
दिल्ली के अलावा पार्टी की नजर पंजाब, हरियाणा, गोवा व चंडीगढ़ पर है। अगले 15 फरवरी तक आप यहां की कुल 33 सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। आप की लोकसभा चुनाव की कमान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हाथ में है। केजरीवाल पहले चरण में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व गोवा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा के अलावा बाकी तीनों राज्यों को शेड्यूल भी तय कर लिया गया है। इसकी शुरुआत 4 जनवरी से होगी। पदाधिकारियों को दिल्ली में प्रशिक्षित करने के बाद उन्हें अपने-अपने इलाके में भेज दिया जाएगा। प्रचार अभियान में मुख्य जोर डोर टू डोर प्रचार पर दिया जाएगा। इसके बाद केजरीवाल की रैलियों का सिलसिला शुरू होगा।

केजरीवाल ही होंगे आप के स्टार प्रचारक

पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय के मुताबिक, राष्ट्रीय परिषद में फैसला हुआ था कि आप दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गोआ व चंडीगढ़ की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए 15 फरवरी तक सभी राज्यों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। आप मौजूदा केंद्र सरकार को शिकस्त देने के लिए हर संभव विकल्प पर काम करेगी। गोपाल राय ने माना कि आप अभी अपने स्तर पर तैयारियां कर रही है। गठबंधन होने की सूरत में आप अपनी रणनीति में थोड़ा फेरबदल कर सकती है।
 
दिल्ली से लांच होंगे आप के सभी अभियान
4 फरवरी को केजरीवाल सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर पंजाब के सभी ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसमें सांसद व विधायक भी मौजूद रहेंगे। दूसरी तरफ 5-9 जनवरी के बीच हरियाणा की सभी लोक सभाओं के पदाधिकारियों की मुलाकात केजरीवाल से होनी है। पूरे हरियाणा में 10 जनवरी से डोर-टू-डोर अभियान लांच हो जाएगा। हर ग्राम सभा में बनने वाली 10 लोगों की कैंपेन कमेटी इस अभियान को आगे बढ़ाएगी। इसके अलावा 10-15 जनवरी के बीच दिल्ली के सभी लोक सभा पदाधिकारियों की केजरीवाल के साथ बैठक होगी।

केजरीवाल ही होंगे आप के स्टार प्रचारक
केजरीवाल के चार जनवरी को हरियाणा के चरखी दादरी की जन सभा से लोक सभा अभियान को लांच करेंगे। पंजाब में 20 व 28 जनवरी व दो फरवरी को केजरीवाल की सभाएं हैं। बीच-बीच में दिल्ली की रैलियों में भी केजरीवाल अपनी बात रखेंगे। पार्टी की रणनीति है कि केजरीवाल के चेहरे को एक बार फिर से लोक सभा चुनाव में आजमाया जाये। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा रैलियां कराने की आप की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed