फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ap Leader Manish Sisodia Calls Vedanta Delhi Half Marathon His Favorite Event Addresses Pollution Concerns

Delhi News: वेदांता हाफ मैराथन मनीष सिसोदिया का पसंदीदा कार्यक्रम, जानें दिल्ली में प्रदूषण पर क्या बोले

Sun, 20 Oct 2024 07:23 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 20 Oct 2024 07:23 AM IST
सार

 Vedanta Delhi Half Marathon: आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन दिल्ली में उनका पसंदीदा कार्यक्रम है। वहीं, प्रदूषण को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदूषण एक मुद्दा है। धूल से लेकर पराली तक हरी चीज एक समस्या पैदा करती है।

विज्ञापन
ap Leader Manish Sisodia Calls Vedanta Delhi Half Marathon His Favorite Event Addresses Pollution Concerns
मनीष सिसोदिया - फोटो : X/AAP

विस्तार

आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, "वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन दिल्ली में मेरा पसंदीदा कार्यक्रम है। मैं हर साल इसमें भाग लेने की कोशिश करता हूं। यह सिर्फ फिटनेस के बारे में नहीं है, बल्कि सामुदायिक गतिशीलता और भागीदारी के लिए महत्वपूर्ण है। यह ऊर्जा देता है जब 36,000 लोग आते हैं। पूरे देश से, कश्मीर से कन्याकुमारी तक इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आते हैं।"

विज्ञापन

 

दिल्ली के प्रदूषण के मुद्दे पर मनीष सिसोदिया ने कहा, "प्रदूषण एक मुद्दा है। धूल से लेकर पराली तक हर चीज एक समस्या पैदा करती है। जब लोग फिट होते हैं तो वे प्रदूषण में अपने योगदान के बारे में अधिक जागरूक होते हैं और इसे कम करने की कोशिश करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में ग्रीन वॉर रूम से प्रदूषण पर निगरानी हो रही है। कई दूसरी तरह के काम भी हो रहे हैं। इसमें धूल रोधी अभियान, बायो डीकम्पोजर का छिड़काव, पौधरोपण अभियान, मोबाइल एंटी स्मॉग गन समेत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ अलग-अलग विभागों की 523 टीमें ऐसी हर जगह की जांच कर रही हैं, जहां से धूल उड़ सकती है। निर्माण स्थलों के लिए 14 सूत्रीय नियम लागू है। सात नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में जहां भी कोई धूल रोकने के नियम का पालन नहीं करेगा, उस पर कानूनी कार्रवाई की होगी। इसके बाद भी अगर निर्माण एजेंसी नहीं मानी तो निर्माण स्थल ही बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed