फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP kalkaji mla atishi tested corona positive she kept in home isolation satyendra jain test again done

आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, घर में हैं आइसोलेट

Wed, 17 Jun 2020 03:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 17 Jun 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
AAP kalkaji mla atishi tested corona positive she kept in home isolation satyendra jain test again done
आतिशी मार्लेना - फोटो : ANI

आम आदमी पार्टी की कालकाजी विधानसभा से विधायक आतिशी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आतिशी ने 16 जून को कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट आज 17 जून को पॉजिटिव आई है। फिलहाल आतिशी को हल्के लक्षण हैं और उन्होंने खुद को अपने घर में आइसोलेट कर लिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री भी बीमार चल रहे हैं और उनका बुधवार को दोबारा कोरोना टेस्ट कराया गया है। दरअसल वह सोमवार रात में तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ के चलते राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, जिसके तुरंत बाद उनका कोरोना टेस्ट भी हुआ था।
विज्ञापन


हालांकि कल शाम को आई उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव रही। लेकिन डॉक्टरों का कहना था कि उनमें कोरोना के लक्षण हैं, इसलिए बुधवार को उनका दोबारा कोरोना टेस्ट होगा। इसी के चलते आज उनका दोबारा टेस्ट कराया गया है, जिसका इंतजार है। डॉक्टरों का कहना है कि इस वक्त उनका बुखार जरूर कम है लेकिन उन्हें अब भी सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते सप्ताह सीएम केजरीवाल भी हुए थे बीमार
बीते सप्ताह सीएम केजरीवाल भी बीमार हुए थे जिसके बाद उनकी कोरोना जांच कराई गई थी जिसके बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। बीमार होते ही सीएम ने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed