फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP is feeling the pulse of public due by jansamvad yatra in delhi

मिशन चुनावः जनसंवाद यात्रा से जनता की नब्ज टटोल रही आप

Fri, 06 Sep 2019 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Sep 2019 05:43 AM IST
विज्ञापन
AAP is feeling the pulse of public due by jansamvad yatra in delhi
गोपाल राय बीते रविवार से जनसंवाद यात्रा पर हैं...

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी जनसंवाद यात्रा के जरिये जनता के बीच अपने विधायकों की पकड़ का अंदाजा भी लगा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में विधायकों को दोबारा टिकट देने का यह एक पैमाना भी होगा। दिलचस्प बात यह कि इसकी कमान सीधे प्रदेश संयोजक गोपाल राय के हाथ में है। लोगों की मौजूदगी के नजरिए से जिस इलाके की यात्रा कामयाब रहेगी, वहां के विधायकों को अपने क्षेत्र का मजबूत दावेदार माना जाएगा।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को बेहद अहम मान नही है। इसके लिए दिल्ली की आप सरकार लगातार जनहित से जुड़ी योजनाएं घोषित कर रही हैं। वहीं, पार्टी भी अपने स्तर पर वोटरों की लामबंदी में जुट गई है। इसी के तहत गोपाल राय बीते रविवार से जनसंवाद यात्रा पर हैं। इस यात्रा के तहत वे रोज दो विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों से सीधा संवाद कायम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि चुनाव से पहले शुरू हुई जनसंवाद यात्रा विधायकों को अगले चुनाव में उम्मीदवार बनाने में मददगार होगी। प्रदेश संयोजक सीधे तौर पर इसका आकलन कर रहे हैं कि किस विधायक की अपने इलाके में पकड़ मजबूत है। जिस विधायक ने अपने यहां ज्यादा लोगों को जुटा लिया, उसे प्रत्याशियों की सूची तैयार करने के दौरान वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे स्रोतों से भी लिया जा रहा फीडबैक
आप के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि इसके अलावा भी दूसरे कई स्रोतों से विधायकों का फीडबैक लिया जा रहा है। अलग-अलग स्तरों पर विधायकों के कामकाज का सर्वे चल रहा है। इसके जरिये यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि किस विधायक के कामकाज से जनता संतुष्ट हैं। सर्वे रिपोर्ट में खराब प्रदर्शन करने वाले विधायकों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। इसके आधार पर उम्मीदवार बनाया जाएगा।


घनेद्र भारद्वाज को आप ने बनाया प्रवक्ता
आम आदमी पार्टी ने घनेंद्र भारद्वाज को पार्टी की दिल्ली इकाई का प्रवक्ता बनाया है। भारद्वाज बीते करीब 25 वर्षों से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस में अलग-अलग पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। बीते दिनों वे आप में शामिल हुए थे। आप ने उनके सियासी अनुभव को देखते हुए प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed