फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap investigate these 4 major issues

इन चार मामलों की लोकपाल से जांच चाहते हैं योगेंद्र-प्रशांत

Fri, 27 Mar 2015 03:59 PM IST
Updated Fri, 27 Mar 2015 03:59 PM IST
विज्ञापन
aap investigate these 4 major issues

पिछले एक महीने से आम आदमी पार्टी के भीतर छिड़ी महाभारत और दो गुट बन जाने की बात पर सफाई देने के लिए जब आप के तीन बड़े नेता सामने आए तो एक के बाद एक कई खुलासे किए।

विज्ञापन


योगेन्द्र यादव ने कहा कि सार्वजनिक मंचों से हमारे खिलाफ लगातार बयान दिए जा रहे हैं। बार-बार ये बात दोहराई जा रही है कि मुझे और प्रशांत जी को पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन


योगेंद्र ने कहा कि हमारी महज पांच मांगे हैं कि जिसे पार्टी अगर मान लेती है तो हम किसी भी वक्त इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।

पार्टी की किरकिरी पर बोले योगेंद्र

aap investigate these 4 major issues

इन पांच मुद्दों के साथ ही यादव ने चार ऐसे गंभीर विषयों की पार्टी के आंतरिक लोकपाल से जांच कराने की मांग की है जिसके चलते लगातार पार्टी कि पिछले एक महीने से किरकिरी हो रही है।

लगातार पार्टी नेताओं को अपमानित कर कहा जा रहा है कि पार्टी भ्रष्ट हो गई है। इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी भी उन राजनीतिक पार्टियों की तरह ही है जिन पर आरोप तो लगते हैं, लेकिन उनकी कोई जांच नहीं होती।

अब योगेंद्र बोले कि पार्टी को इन चार मु्द्दों की जांच आंतरिक लोकपाल से जरूर करानी चाहिए क्योंकि इनकी वजह से पार्टी की छवि खराब हो रही है।

कहा, दो करोड़ के चैक की हो जांच

aap investigate these 4 major issues

पहला मुद्दा उस 2 करोड़ के चैक का है जिसको लेकर खासा बवाल हुआ है। मीडिया में यह तक खबर आई है कि पार्टी को गलत ढंग से चंदा मिल रहा है। यहां तक कि कहा गया कि ब्लैक मनी को व्हाइट करने काम आम आदमी पार्टी कर रही है।

योगेंद्र बोले कि पार्टी को चाहिए कि इन मुद्दों से निपटने का सीधा सा तरीका है कि पार्टी इस मु्द्दे की जांच कराए जिससे उनकी छवि साफ हो।

दूसरा मुद्दा जिसकी जांच दोनो नेता चाहते हैं वो ये है कि विधानसभा चुनाव के दौरान एक नेता पर अवैध शराब रखने और बांटने का आरोप लगा था उसकी भी जांच की जाए।

विज्ञापन

पूर्व मंत्री की डिग्री की भी हो जांच

aap investigate these 4 major issues

आप की मौजूदा सरकार में विधि मंत्री पर भी ये आरोप लगा था कि उन्होंने अपनी वकालत की डिग्री को गलत ढंग से हासिल किया। ऐसे में पार्टी को इस मामले की जांच कराने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

पिछले साल फरवरी में जब आम आदमी पार्टी ने सरकार से इस्तीफा दे दिया था उसके बाद पार्टी पर लगातार ये आरोप लगा था कि आप दोबारा से सरकार बनाने के लिए कांग्रेस विधायकों को तोड़ रही है।

इस बारे में कांग्रेस के एक नेता ने स्टिंग भी जारी किया था। इसके साथ ही पार्टी की ही एक बड़ी नेता अंजलि दमानिया ने इस्तीफा देते हुए इस मामले पर जवाब भी मांगा था। फिर भी इसकी जांच नहीं हुई। ऐसे में पार्टी को इस मामले की भी आंतरिक लोकपाल से जांच करानी चाहिए। ऐसा योगेंद्र यादव का कहना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed