{"_id":"5b0fe84a4f1c1ba66e8b57f1","slug":"aap-govt-will-launch-free-wifi-in-delhi-at-march-2018","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगले साल मार्च से दिल्लीवासियों को फ्री वाई-फाई दे सकती है केजरीवाल सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले साल मार्च से दिल्लीवासियों को फ्री वाई-फाई दे सकती है केजरीवाल सरकार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 01 Jun 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
free wifi
सूचना मिल रही है कि दिल्लीवालों को अगले साल से सार्वजनिक स्थानों पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा दी जाएगी। दरअसल पीडब्लयूडी ने अगले साल 31 मार्च तक मुफ्त वाईफाई का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का लक्ष्य तय किया है।
दिल्ली सरकार के अनुसार इस साल सितंबर महीने तक मुफ्त वाईफाई सुविधा देने के लिए टेंडर भी दे दिया जाएगा। इससे पहले 2017 में केजरीवाल सरकार ने फ्री वाईफाई उपलब्ध कराने की सीमा 2018 तय की थी।

Trending Videos
WiFi
आम आदमी पार्टी ने अपने चुनावी वादों में जो घोषणाएं की थी, उसमें में एक फ्री वाईफाई सुविधा देने का वादा भी था। हालांकि इस घोषणा की डेडलाइन को लेकर विपक्ष ने सवाल भी उठाए थे।
शुरूआती दौर में यह काम आईटी विभाग के हवाले थी। इसके बाद इसे पीडब्ल्यूडी को सौंप दी गई। पीडब्ल्यूडी ने भी इसे काम के अनुसार कर्मचारी और विशेषज्ञों की कमी का हवाला देकर काम को पूरा करने में असमर्थता जाहिर की थी। केजरीवाल सरकार ने 2018-19 के बजट में इस परियोजना के लिए 100 करोड़ रूपए आवंटित किए थे।