फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap Government wants to take political advantage of education model says manoj tiwari

शिक्षा मॉडल का राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है आप सरकार: मनोज तिवारी

Sat, 22 Jun 2019 10:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 22 Jun 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
aap Government wants to take political advantage of education model says manoj tiwari
manoj tiwari - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार की ओर से भाजपा पर दिल्ली की स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) के नाम पत्र तैयार कर बदनाम करने के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शिक्षा का जो मॉडल आम आदमी पार्टी ने बनाया है, उसे अरविंद केजरीवाल सरकार अपने राजनीतिक हित के लिए प्रयोग कर रहे हैं। तिवारी ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अभिभावकों के साथ 21 से 24 जून, 2019 तक होने वाली बैठकों के रद्द होने पर दिल्ली के उपराज्यपाल का धन्यवाद किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने इस संबंध में दिल्ली के उपराज्यपाल से स्कूल प्रबंधन समितियों को भंग करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल प्रबंध समितियों में 21 से 24 जून तक किये जाने वाले आयोजन के दोषी अधिकारियों के ऊपर त्वरित कार्रवाई की भी मांग की है। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे कार्यक्रमों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जाकर अपना राजनीतिक एजेंडा रखते हैं और केजरीवाल का समर्थन करने के लिए अभिभावकों और अध्यापकों पर दबाव डालते हैं। स्कूल प्रबंधन समितियों को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है कि किस बच्चे के परिवार में कितने सदस्य हैं, इसकी जानकारी भी एकत्र करके दी जाये। केजरीवाल की शिक्षा नीति का यह मॉडल पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed