फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP government demands arrest of Lieutenant Governor VK Saxena

Delhi: विधानसभा में आप विधायकों ने लगाए नारे; 'उपराज्यपाल वीके सक्सेना चोर है, उन्हें गिरफ्तार करो'

Mon, 29 Aug 2022 02:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 29 Aug 2022 02:13 PM IST
सार

आप विधायक दुर्गेश पाठक ने सोमवार को विधानसभा में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर 1,400 करोड़ रुपए के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
AAP government demands arrest of Lieutenant Governor VK Saxena
दुर्गेश पाठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आप विधायक दुर्गेश पाठक ने विधानसभा में उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर खादी ग्राम उद्योग के अध्यक्ष होने के दौरान 14 सौ करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की। सदन में उनके संबोधन के बाद आम आदमी पार्टी के तमाम विधायकों ने विधानसभा में हंगामा करते हुए दुर्गेश पाठक के कथन का समर्थन किया। इस दौरान विधायकों ने सदन के अंदर और फिर बाहर प्रदर्शन किया। विधायकों ने हाथों में पोस्टर और बैनर ले रखे थे, जिसपर एलजी वीके सक्सेना चोर है, वीके सक्सेना को गिरफ्तार करो जैसे नारे लिखे हुए थे।

विज्ञापन


हंगामा करने सदन में आते हैं भाजपा विधायक: केजरीवाल
इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा विधायकों के रवैए की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक चर्चा करना नहीं चाहते, वह केवल हंगामा करने की नियत से सदन में आते हैं। इसी कारण उन्हें सदन से बाहर निकाला गया। मुख्यमंत्री ने कहा आज देश में महंगाई अपनी चरम पर है, लोगों के घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार ने हर मामले में टैक्स लगा दिया है। इतना टैक्स कभी भी नहीं लगा था। देश आजाद होने के बाद कभी भी दूध, दही, अनाज, दाल, चावल, चीनी पर टैक्स नहीं लगा था। अंग्रेजों ने भी कभी यह टैक्स नहीं लगाए।
विज्ञापन


'भाजपा का ऑपरेशन लोटस हुआ फेल'
केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक ईमानदार हैं इसलिए एक भी विधायक नहीं बिका और भाजपा का ऑपरेशन लोटस दिल्ली में फेल हो गया। जनता को विश्वास दिलाने और उसे बताने के लिए कि हमारा एक भी विधायक नहीं बिका और भाजपा खरीदने में कामयाब नहीं हो सकी इसी कारण हम विश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं। उन्होंने कई राज्यों की सरकार गिरा दी, ये सरकारें कैसे गिरी यह एक रोचक तथ्य है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि झारखंड की सरकार गिराई जाएगी, इस कार्य में केंद्र सरकार जुटी हुई है और वह सरकार गिराने के लिए डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाकर पैसे का इंतजाम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'किसान परेशान हैं, पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही केंद्र सरकार'
केजरीवाल ने कहा कि पिछले दिनों संसद में केंद्र सरकार ने खुद माना है कि 10,000 लाख करोड़ कर्जा पूंजीपतियों का  माफ किया गया है। किसान कर्ज से परेशान हैं, वह दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। मगर उनका कर्जा माफ नहीं किया जा रहा है। उनकी उनकी जमीन की कुर्की की जा रही है। इसी तरह छात्रों का भी कर्जा माफ नहीं किया जा रहा और कर्जा नहीं देने पर छात्रों के पिता की कृषि भूमि को गिरवी रख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed