कैसे सुधरे दिल्ली पुलिस, AAP देगी ज्ञान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के एक जिंगल, जिसमें पुलिस का बुरा पक्ष दिखाया गया था, पुलिस द्वारा बैन कर दिए जाने पर आप ने एक नया जिंगल निकाला है।
पुराने जिंगल के रेडियो प्रसारण पर रोक लग जाने के बाद आप के नए विज्ञापन में अरविंद केजरीवाल अब पुलिस की बुराई करने के बजाए उसे सुधार के नए तरीके बताएंगे। इसमें केजरीवाल पुलिस को बताएंगे कि वह कौन से कदम उठाकर पुलिस व्यवस्था को दुरूस्त कर सकती है।
इस नए जिंगल में केजरीवाल यह बोलते सुनाई देंगे कि पिछले हफ्ते आप ने एक रेडियो विज्ञापन चलाया था, जिसमें एक महिला को कुछ लोग प्रताड़ित करते हैं, जिसके बाद वह पुलिस के पास जाती है।
पुलिस उसका केस रजिस्टर करने से मना कर देती है। इस बात से नाराज होकर सरकार इस विज्ञापन को प्रसारित होने से रोक देती है। सरकार का इस बारे में कहना है कि इस विज्ञापन से दिल्ली पुलिस की छवि को हानि पहुंचती है।
केजरीवाल ने दिए कई अनुठे सुझाव
वहीं दूसरी ओर आप इस बात पर अब तक कायम है कि पार्टी को उनका विज्ञापन प्रसारण करने से रोकने के लिए कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है।
पार्टी को यह जानकारी उनके विज्ञापनकर्ताओं से ही पता चलीं कि रेडियो चैनलों को आप का पुराना विज्ञापन चलाने से रोक दिया गया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आप अपना नया रेडियो जिंगल लाई है जिसमें केजरीवाल महिला सुरक्षा पर एक सीरिज लेकर आ रहे हैं।
जिसमें पुलिस को आधुनिक हथियारों से लैस करने, राजधानी के हर कोने को सीसीटीवी से लैस करने, मोबाइल फोन में सिक्योरिटी बटन देने जैसे सुझाव हैं।
केजरीवाल अपने इस नए विज्ञापन में कहते हैं कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके बताए गए सुझावों को मानकर दिल्ली पुलिस निश्चित ही अपनी छवि सुधार लेगी ना कि एक विज्ञापन को रोककर।