{"_id":"5bc7320cbdec2269a2077a0b","slug":"aap-gherao-bjp-ruled-mcd-says-even-after-court-order-mcd-taking-parking-charges-in-hospitals-etc","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग चार्ज के मामले में आप का भाजपा पर हमला, कहा- कोर्ट के आदेश के बाद भी कर रहे वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग चार्ज के मामले में आप का भाजपा पर हमला, कहा- कोर्ट के आदेश के बाद भी कर रहे वसूली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 Oct 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
AAP chanda abhiyan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने पार्किंग के मसले पर एमसीडी शासित भाजपा पर हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद पूरी दिल्ली में मॉल, शॉपिग कॉप्लेक्स व निजी अस्पतालों में पार्किंग चार्ज लिया जा रहा है। आप का सवाल है कि भाजपा किसके लिये अदालत के आदेशों का उल्लंघन कर रही है।
पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुये उत्तरी-पूर्वी लोकसभा से आप के प्रभारी दिलीप पांडेय ने बताया कि कानूनन दिल्ली के मॉल, शॉपिंग कॉप्लेक्स व निजी अस्पतालों में पार्किंग चार्ज नहीं लिया सकता। इस बारे में तीनों नगर निगमों ने नोटिफिकेशन भी किया है।
दिलीप पांडेय के मुताबिक, आप के संजय पुरी ने इसके खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी। अदालत में भी इसे अवैध माना। बावजूद इसके हर जगह पार्किंग चार्ज लिया जा रहा है। दिलीप पांडेय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से सवाल किया कि कोर्ट के आदेश के बाद किसके इशारे पर अवैध उगाही हो रही है। भाजपा को इस बारे में जांच करानी चाहिये। मामले में दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाये।
विज्ञापन
इस दौरान संजय पुरी ने बताया कि 2016 में दक्षिणी निगम ने कई सारे मॉल और अस्पतालों को पार्किंग चार्ज न लेने का नोटिस जारी किया था। वहीं, बाद में एमसीडी कमिश्नर ने कहा कि यह डीडीए अधीन आते हैं। संजय पुरी का सवाल है कि अगर डीडीए अधीन हैं, तो किस आधार पर 2016 में निगम ने नोटिस जारी की।
संजय पुरी का दावा है कि इन सभी मॉल और अस्पतालों से रोजाना करीब 25 लाख रूपए की आमदनी होती है। उन्होंने आशंका जतायी कि इतनी मोटी रकम के लालच में ही शायद हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने चुनौती दी है कि अगर एमसीडी ने इस बारे में ठोस कार्रवाई नहीं की तो अवमानना का मामला दायर किया जायेगा।