फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP fight to cut the vote in elections: Congress.

आप वोट काटने के लिए चुनाव लड़ती है : कांग्रेस

Sun, 04 Jan 2015 10:23 AM IST
Updated Sun, 04 Jan 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
AAP fight to cut the vote in elections: Congress.

विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख शनिवार को मुस्तफाबाद विधानसभा में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में पार्टी के नेताओं ने आम आदमी पार्टी व भाजपा पर जमकर निशाना साधा। पूर्व विधायक हसन अहमद की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

विज्ञापन


इस सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के लोग समझ चुके हैं, वो जानते है कि आप पार्टी भाजपा की बी टीम है।
विज्ञापन


आप पार्टी सिर्फ कांग्रेस के वोट काटने के लिए चुनाव लड़ती है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों त्रिलोकपुरी में सांप्रदायिक दंगे हुए जिसमे वहां के निवासियों को बहुत नुकसान पहुंचा, उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। रंगपुरी पहाड़ी का हाल किसी से छिपा नहीं है, केंद्र सरकार के इशारे पर यहां बसी लगभग सभी झुग्गियों को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक चौधरी मतीन अहमद व अल्पसंख्यक चेयरमैन खुर्शीद अहमद ने कहा कि आरएसएस देश में जहर उगलने का काम कर रही और भाजपा के लोग देश को बांटने का काम कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा कांग्रेस ने किया विकास

AAP fight to cut the vote in elections: Congress.

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक हसन अहमद ने कहा कि कांग्रेस ने मुस्तफाबाद क्षेत्र में जितना विकास किया है उतना इस क्षेत्र में किसी भी पार्टी ने नहीं किया।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में दिल्ली में रहने वाले उत्तराखंड के लोगों की बैठक का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद महाबल मिश्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर हरी नगर विधानसभा से बसपा के पूर्व उम्मीदवार प्रेम शर्मा कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने कांग्रेस को हमेशा अपना समर्थन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed