Swati Maliwal: 'आप' ने स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले पर तोड़ी चुप्पी, संजय सिंह ने जताया खेद, कही ये बात
संजय सिंह ने कहा कि इस पूरी घटना का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम सब उनके साथ हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास में आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले में आप ने चुप्पी तोड़ी है। आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि कल बहुत ही निंदनीय घटना घटी। कल सुबह सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पहुंची थीं। ड्राइंग रूम में स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल का इंतजार कर रही थीं। इस बीच आवास के स्टाफ में से विभव कुमार पहुंचे और स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता और बदतमीजी की।
संजय सिंह ने कहा कि इस पूरी घटना का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वाति मालीवाल ने देश और समाज के हित में कई काम किए हैं। पार्टी की सीनियर और पुरानी लीडर्स में से एक हैं। हम सब उनके साथ हैं।
इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस थाने गईं और आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
पुलिस जानकारी के मुताबिक, सुबह 9:34 बजे पीएस सिविल लाइंस में एक पीसीआर कॉल आई। जिसमें एक महिला ने कहा कि उसके साथ सीएम हाउस में मारपीट हुई है। कुछ देर बाद सांसद मैडम थाना सिविल लाइंस आईं, लेकिन बाद में शिकायत देने की बात कहकर चली गईं।
स्वाति की जान को खतरा : नवीन जयहिंद
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को लेकर नवीन जयहिंद ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पिटाई के मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद संजय सिंह नाटक कर रहे हैं। उन्होंने संजय से कहा कि उन्हें पता है ना इस घटना के बारे में। उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) में एक पोस्ट में दावा किया है कि स्वाति पर जो हमला हुआ उसके बारे में संजय सिंह को जानकारी दी थी। उन्होंने ये भी दावा किया कि स्वाति की जान को खतरा है। उन्होंने कहा कि अब स्वाति को डरा धमका कर चुप करा रहे हैं। उनके साथ यह जो घटना हुई है किसी साजिश के तहत हुई है। वहीं, स्वाति मालीवाल से कहते हैं कि उन्हें अपनी लड़ाई लड़नी चाहिए। उन्होंने लाखों महिलाओं की आवाज उठाई है। अब उन्हें खुद के लिए भी आवाज उठानी चाहिए।
कौन हैं विभव कुमार?
केजरीवाल और विभव की दोस्ती वर्षों पुरानी है। साल 2015 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बने विभव कुमार लंबे समय से सीएम के साथ हैं। विभव का ताल्लुक बिहार से है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि अरविंद केजरीवाल के साथ विभव की दोस्ती वर्षों पुरानी है। वह वीडियो जर्नलिस्ट के तौर पर काम किया करते थे। उनकी मुलाकात अरविंद के साथ हुई और वह इंडिया अगेंस्ट करप्शन मैग्जीन के लिए काम करने लगे। इंडिया अगेंस्ट करप्शन संस्था ने ही साल 2011 में देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था। विभव शुरू से ही अरविंद के रोजाना के कार्यक्रम व दूसरे काम को देख रहे थे। सरकार बनने के बाद भी वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दैनिक काम देखा करते थे। हालांकि सतर्कता विभाग ने कुछ सप्ताह पहले ही उनकी नियुक्ति को रद्द कर दिया था।