फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP erupted on MLA Mahendra Yadav's arrest

भड़की AAP बोली, पीएम मोदी करते हैं रोने-धोने का नाटक

Sat, 30 Jan 2016 01:14 PM IST
Updated Sat, 30 Jan 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
AAP erupted on MLA Mahendra Yadav's arrest

आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने विधायक महेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। बच्चियों के साथ बलात्कार के मामले में मोदी के भावुक होने को नाटक बताते हुए पार्टी ने चेतावनी दी है कि वह हर जुर्म के खिलाफ सड़क पर उतरेगी।

विज्ञापन


पार्टी ने निहाल विहार इलाके में तीन साल की बच्ची के साथ हुई बलात्कार की घटना पर दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाया है।

वरिष्ठ आप नेता संजय सिंह ने मीडिया से कहा कि बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री रोने-धोने, भावुक होने का लाल किले से नाटक करते हैं। जबकि उनकी नाक के नीचे काम करने वाली दिल्ली पुलिस राजधानी में बलात्कार की घटनाओं में शामिल अपराधियों को पकड़ने के बजाय, इसका विरोध करने वाले आप विधायक को गिरफ्तार करती है।

विज्ञापन

मोदी की पुलिस ने विधायक का उत्पीड़न किया

AAP erupted on MLA Mahendra Yadav's arrest

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि मोदी की पुलिस ने आप विधायक महेंद्र यादव का उत्पीड़न करके उन्हें गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि महेंद्र यादव को कसूर इतना भर है कि बृहस्पतिवार को निहाल विहार इलाके में तीन साल की बच्ची के साथ हुई बलात्कार की घटना के विरोध में सड़कों पर उतरे आम लोगों के साथ थे।

उन्होंने बताया कि खास बात यह कि पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी जगह शुक्रवार सुबह महेंद्र यादव को पूछताछ के बहाने थाने बुलाया। वहीं, बीच रास्ते में पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की जानकारी दी।

संजय सिंह ने कहा कि पुलिस बलात्कारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रही है। हाईकोर्ट की फटकार के बावजूद अपनी कार्यशैली नहीं बदली। पाटी ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि पुलिस कोई भी कार्रवाई करे, लेकिन आप का एक-एक कार्यकर्ता, पदाधिकारी, विधायक हर जुर्म के खिलाफ सड़क पर आएगा। पार्टी चुपचाप अत्याचार सहन नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed