{"_id":"6446287e5390152828008375","slug":"aap-councilor-sunita-joins-bjp-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मेयर चुनाव से पहले केजरीवाल को झटका, आप पार्षद सुनीता भाजपा में हुईं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मेयर चुनाव से पहले केजरीवाल को झटका, आप पार्षद सुनीता भाजपा में हुईं शामिल
Mon, 24 Apr 2023 12:28 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:28 PM IST
सार
Delhi MCD Mayor Election 2023 : मेयर चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को झटका लगा है। दिल्ली के वार्ड नंबर 130 द्वारका सी से आम आदमी पार्टी की पार्षद सुनीता ने सोमवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं।
विज्ञापन
आप पार्षद भाजपा सुनीता में हुईं शामिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेयर चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को झटका लगा है। दिल्ली के वार्ड नंबर 130 द्वारका सी से आम आदमी पार्टी की पार्षद सुनीता ने सोमवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया है।
विज्ञापन
बता दें कि 26 अप्रैल को मेयर चुनाव होना है। भाजपा और आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने मेयर और डिप्टी मेयर प्रत्याशियों का एलान भी कर दिया है। आम आदमी पार्टी की तरफ से मेयर पद पर एक बार फिर डॉक्टर शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद इकबाल मैदान में होंगे। वहीं, भाजपा की तरफ से मेयर पद के लिए शिखा राय और डिप्टी मेयर पद पर सोनी पांडे टक्कर देंगी।
विज्ञापन
बहुमत का आंकड़ा आप के पक्ष में
मेयर चुनाव के लिए कुल 274 मतों में से 150 वोट अभी आप के पक्ष में हैं, जबकि 116 वोट भाजपा के पास हैं। बीते वर्ष सात दिसंबर को निगम के 250 वार्डों के चुनाव हुए थे। इसमें आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी और एमसीडी में 15 साल तक लगातार सत्ता में रहने वाली भाजपा को मात दी थी।
विज्ञापन
आप को 134 सीटों पर जीत मिली थी, भाजपा 104 सीटों पर सिमट गई थी। कांग्रेस को नौ सीटें ही मिली थीं। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे। 22 फरवरी को मेयर, डिप्टी मेयर के चुनाव में आप प्रत्याशी शैली ओबरॉय मेयर और आले इकबाल डिप्टी मेयर चुने गए थे। इसके बाद ही बवाना वार्ड से आप पार्षद रहे पवन सहरावत ने भाजपा का दामन थाम लिया था।