फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Mayor Election 2023: AAP Councillor Sunita joins BJP News in Hindi

Delhi: मेयर चुनाव से पहले केजरीवाल को झटका, आप पार्षद सुनीता भाजपा में हुईं शामिल

Mon, 24 Apr 2023 12:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 24 Apr 2023 12:28 PM IST
सार

Delhi MCD Mayor Election 2023 : मेयर चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को झटका लगा है। दिल्ली के वार्ड नंबर 130 द्वारका सी से आम आदमी पार्टी की पार्षद सुनीता ने सोमवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं।

विज्ञापन
MCD Mayor Election 2023: AAP Councillor Sunita joins BJP News in Hindi
आप पार्षद भाजपा सुनीता में हुईं शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेयर चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को झटका लगा है। दिल्ली के वार्ड नंबर 130 द्वारका सी से आम आदमी पार्टी की पार्षद सुनीता ने सोमवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया है। 

विज्ञापन


बता दें कि 26 अप्रैल को मेयर चुनाव होना है। भाजपा और आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने मेयर और डिप्टी मेयर प्रत्याशियों का एलान भी कर दिया है। आम आदमी पार्टी की तरफ से मेयर पद पर एक बार फिर डॉक्टर शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद इकबाल मैदान में होंगे। वहीं, भाजपा की तरफ से मेयर पद के लिए शिखा राय और डिप्टी मेयर पद पर सोनी पांडे टक्कर देंगी।
विज्ञापन


बहुमत का आंकड़ा आप के पक्ष में
मेयर चुनाव के लिए कुल 274 मतों में से 150 वोट अभी आप के पक्ष में हैं, जबकि 116 वोट भाजपा के पास हैं। बीते वर्ष सात दिसंबर को निगम के 250 वार्डों के चुनाव हुए थे। इसमें आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी और एमसीडी में 15 साल तक लगातार सत्ता में रहने वाली भाजपा को मात दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप को 134 सीटों पर जीत मिली थी, भाजपा 104 सीटों पर सिमट गई थी। कांग्रेस को नौ सीटें ही मिली थीं। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे। 22 फरवरी को मेयर, डिप्टी मेयर के चुनाव में आप प्रत्याशी शैली ओबरॉय मेयर और आले इकबाल डिप्टी मेयर चुने गए थे। इसके बाद ही बवाना वार्ड से आप पार्षद रहे पवन सहरावत ने भाजपा का दामन थाम लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed