{"_id":"65cb26c57535228d06014205","slug":"aap-congress-alliance-aap-offers-one-seat-to-congress-in-delhi-aap-will-contest-on-six-2024-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AAP Congress Alliance: दिल्ली में कांग्रेस को एक सीट का ऑफर, छह पर लड़ेगी आप; पंजाब में भी गठबंधन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP Congress Alliance: दिल्ली में कांग्रेस को एक सीट का ऑफर, छह पर लड़ेगी आप; पंजाब में भी गठबंधन नहीं
Tue, 13 Feb 2024 02:05 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:05 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस को एक सीट पर लड़ने का ऑफर दिया है। आप सांसद संदीप पाठक ने प्रस्ताव दिया है कि आप छह सीटों पर और कांग्रेस एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विपक्षी गठबंधन में लगातार फूट नजर आ रही है। एक-एक कर राजनीतिक पार्टियां किनारा कर रही हैं। पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, फिर नीतीश कुमार और रालोद के बाद आम आदमी पार्टी ने भी बड़ा एलान किया है। आम आदमी पार्टी ने भी सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस को ऑफर दे दिया है।
दिल्ली में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी ने एक लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। जबकि आम आदमी पार्टी छह सीटों पर लड़ेगी। आप और कांग्रेस पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी। आप ने गोवा की एक और गुजरात की दो संसदीय सीटों पर कैंडिडेट उतार दिए हैं।
आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक ने कहा है कि हमने कांग्रेस को दिल्ली में एक सीट पर लड़ने का प्रस्ताव दिया है। जबकि आम आदमी पार्टी दिल्ली में छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी। संदीप ने यह भी कहा कि इस प्रस्ताव पर अगर समय पर कांग्रेस का जवाब नहीं मिला तो आम आदमी पार्टी छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर देगी।
विज्ञापन
आप सांसद संदीप पाठक का कहना है कि सीट बंटवारे को लेकर हमारी कांग्रेस पार्टी के साथ दो आधिकारिक बैठकें हुईं लेकिन इन बैठकों का कोई नतीजा नहीं निकला। इन दो आधिकारिक बैठकों के अलावा, पिछले एक महीने में कोई अन्य बैठक नहीं हुई है।

हम अगली बैठक का इंतजार कर रहे हैं, कांग्रेस के नेताओं को भी अगली बैठक की जानकारी नहीं है। आज मैं भारी मन से यहां बैठा हूं। हमने असम से तीन उम्मीदवारों की घोषणा की और मुझे उम्मीद है कि भारत गठबंधन उन्हें स्वीकार करेगा।
#WATCH | Delhi: On INDIA alliance, AAP MP Sandeep Pathak says, "We had two official meetings with Congress party regarding seat sharing but there was no result of these meetings. Other than these two official meetings, no other meeting has taken place in the last 1 month. We have… pic.twitter.com/Ti7pjithpm
— ANI (@ANI) February 13, 2024
आप सांसद संदीप पाठक ने कहा कि योग्यता के आधार पर कांग्रेस पार्टी दिल्ली में एक भी सीट की हकदार नहीं है, लेकिन 'गठबंधन के धर्म' को ध्यान में रखते हुए हम उन्हें दिल्ली में एक सीट की पेशकश कर रहे हैं। हम प्रस्ताव देते हैं कांग्रेस पार्टी एक सीट पर और AAP और सीटों पर लड़ेगी।
#WATCH | Delhi: On seat sharing, AAP MP Sandeep Pathak says, "...On merit basis, Congress party does not deserve even a single seat in Delhi but keeping in mind the 'dharma of alliance' we are offering them one seat in Delhi. We propose Congress party to fight on 1 seat and AAP… pic.twitter.com/2s48yCssBr
— ANI (@ANI) February 13, 2024