फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'AAP' collector accused of rape.

'आप' नेता ने शादी का झांसा दे युवती से किया रेप

Sun, 27 Sep 2015 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Sep 2015 03:10 PM IST
विज्ञापन
'AAP' collector accused of rape.

रंजीत नगर इलाके में एक युवती ने पटेल नगर के आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर रणजीत नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


हालांकि पार्टी का कहना है कि आरोपी ‘आप’ का जिला अध्यक्ष नहीं, बल्कि एक सामान्य कार्यकर्ता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गत 10 सितंबर को रणजीत नगर इलाके में रहने वाली 26 वर्षीय युवती ने थाने पहुंचकर रेप की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन


युवती ने शिकायत में बताया कि दीपक चौधरी ने खुद को पटेल नगर से आम आदमी पार्टी का जिला अध्यक्ष बताया। आरोपी ने उसे शादी का आश्वासन दिया और कई बार उसे घर में बुलाकर उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी बोली- दीपक ने किया प्रेम विवाह

'AAP' collector accused of rape.

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है।

वहीं, पार्टी के सूत्र बताते हैं कि युवती के साथ दीपक चौधरी ने प्रेम विवाह किया है और दीपक के पास शादी का फोटो भी है। ऐसे में युवती उस पर दुष्कर्म का आरोप क्यों लगा रही है।

इसकी जानकारी किसी को नहीं है। हालांकि पार्टी का कहना है कि दीपक चौधरी पटेल नगर का जिला अध्यक्ष नहीं है बल्कि पार्टी का एक सामान्य कार्यकर्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed