फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap cola demanding on delhi after pm modi advice brings growth

'आप' पार्टी के नाम पर शुरू हुआ था ये कोल्डड्रिंक, पीएम मोदी की सलाह पर बढ़ रही डिमांड

Sat, 25 Aug 2018 04:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Aug 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
aap cola demanding on delhi after pm modi advice brings growth
aap cola

दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार है। यहीं पर 'आप' पार्टी के नाम से मेल खाता हुआ एक 'आप कोला' भी है, जो पीएम नरेंद्र मोदी के सलाह पर काम करते हुए जनता के बीच अपनी मांग बढ़ा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली में मिलने वाला यह एक लोकल पेय है। बता दें कि आप कोला करीब साढ़े 3 साल पहले सीएम केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में स्पॉसरशिप कर सुर्खियों में आया था। हालांकि यह ब्रांड किसी भी तरह से आप पार्टी से जुड़े होने से साफ इनकार करता है लेकिन आप पार्टी और आप कोला में एक बात समान है कि दोनों की टैग लाइन एक जैसी है।

विज्ञापन

aap cola demanding on delhi after pm modi advice brings growth

इसकी टैग लाइन है, ड्रिंक एंड फाइट अगेंस्ट करप्शन यानी पिएं और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़े। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 2016 पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनियों से आह्वान किया था कि वे अपने पेय पदार्थों में 5 फीसदी फ्रूट जूस डालें।

आप कोला बनाने बनाने वाली कंपनी एसबीएस प्रिंस वेबरेज लिमिटेड के डायरेक्टर यश टेकवानी के अनुसार, पीएम मोदी के इस आह्वान पर कंपनी ने अमल किया और पेय में फ्रूट जूस की मात्रा में इजाफा किया। इससे आप कोला दूसरे बड़े ब्रैंड के सामने देसी और सेहतमंद पेय के तौर उपलब्ध हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed