फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap chief Arvind Kejriwal meets LG Najeeb Jung

अंतिम फैसला: दिल्ली में चुनाव तय

Tue, 04 Nov 2014 08:40 AM IST
Updated Tue, 04 Nov 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
aap chief Arvind Kejriwal meets LG Najeeb Jung

उपराज्यपाल नजीब जंग की ओर से चिट्ठी मिलने पर पहले मुलाकात से इनकार करने वाले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार शाम अचानक उनसे मिलने पहुंच गए।

विज्ञापन


आप संयोजक की उपराज्यपाल से यह मुलाकात दिल्ली में सरकार बनाने के उद्देश्य से काफी निर्णायक साबित हुई है। तमाम व्यस्तताओं का हवाला देते हुए पहले उन्होंने उपराज्यपाल से मिलने से मना किया था।
विज्ञापन


केजरीवाल के अचानक उपराज्यपाल से मिलने पहुंचने के पीछे कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन उन्होंने सब पर विराम लगाते हुए साफ तौर पर कहा कि दिल्ली में दोबारा चुनाव कराए जाएं, यही सही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल के साथ उपराज्यपाल से मिलने पहुंचे आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने मुलाकात के बाद बताया कि उन्होंने एलजी से मांग की है कि जब सभी पार्टियां चुनाव के पक्ष में हैं तो अब जल्द से जल्द विधानसभा भंग कर चुनाव कराए जाएं।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था 12 दिन का समय

aap chief Arvind Kejriwal meets LG Najeeb Jung

इसके पहले दिल्ली की राजनीति में उस वक्त मोड़ आ गया था जब सोमवार सुबह भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनाने से इनकार कर दिया। इससे उपराज्यपाल नजीब जंग की ओर से किए जा रहे प्रयासों को एक बड़ा झटका भी लगा है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली सरकार को लेकर हुई सुनवाई में उपराज्यपाल ने यह कहकर वक्त मांगा था कि वे दिल्ली में सरकार बनने की सभी संभावनाओं की तलाशने के बाद ही विधानसभा चुनाव के लिए कदम बढ़ाएंगे। ऐसी स्थिति में उन्होंने सभी दलों से इस मुद्दे पर चर्चा करने की बात कही थी।

इसी को लेकर आज शाम सात बजे उन्होंने दिल्ली की तीनों प्रमुख पार्टियों को चर्चा के लिए बुलाया। लेकिन सोमवार सुबह ही भाजपा ने अपना रुख साफ करते हुए दिल्ली में सरकार न बना पाने की चिट्ठी सौंप दी।

ऐसे में चर्चा थी कि उपराज्यपाल दूसरी सबसे बड़ी पार्टी यानि 'आप' को बुलाकर सरकार बनाने की चर्चा कर सकते हैं लेकिन आप संयोजक ने इससे साफ इनकार कर दिया।

जल्द हो सकता है चुनाव का ऐलान

aap chief Arvind Kejriwal meets LG Najeeb Jung

मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने उपराज्यपाल से मांग की है कि जब कोई भी पार्टी सरकार बनाने के लिए राजी नहीं है ऐसे में विधानसभा चुनाव कराना ही आखिरी विकल्प है।

उन्होंने यह भी कहा कि उपराज्यपाल तत्काल विधानसभा भंग करने की संस्तुति करें ताकि जम्मू कश्मीर और झारखंड के चुनाव के साथ ही दिल्ली में भी चुनाव हो जाएं। उपराज्यपाल नजीब जंग इस मामले में राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

बता दें कि इसके पहले चुनाव आयोग ने दिल्ली की तीन रिक्त विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाने की घोषणा की थी। ये सीटें भाजपा विधायकों के सांसद बनने के बाद खाली हुई थीं। इसके लिए 25 नवंबर को मतदान होना है।

माना जा रहा है कि अब इस पर रोक लगाकर नए सिरे से विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू की जाएंगी। उम्मीद है कि दिसम्बर या जनवरी में दिल्ली में चुनाव हो सकते हैं।

केजरीवाल ने दी बधाई

aap chief Arvind Kejriwal meets LG Najeeb Jung

आम आदमी पार्टी के संयरेजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बधाई देते हुए कहा कि आखिरकार राजधनी में चुनी हुई सरकार मिलने का रास्ता साफ हो गया है।



इसके साथ ही केजरीवाल ने अपने सभी विधायकों को सलाम करते हुए ट्विटर पर लिखा कि पिछले आठ महीनों में कई बार उनके विधायकों को तोड़ने और खरीदने की कोशिश की गई लेकिन वे नही डिगे और जनता की उम्मीदों पर पानी नहीं फिरने दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed