फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP came on the road against China

चीन के खिलाफ सड़क पर उतरी आप, केंद्र सरकार पर भी किया हमला

Sun, 21 Jun 2020 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 21 Jun 2020 06:20 AM IST
विज्ञापन
AAP came on the road against China
चीन के खिलाफ... - फोटो : अमर उजाला

चीन के भारतीय सैनिकों पर किए हमले के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) ने देशव्यापी आक्रोश प्रदर्शन किया। इसकी शुरुआत पार्टी कार्यालय से शनिवार करीब 11 बजे हुई। इसकी अगुवाई दिल्ली सकरार के मंत्री गोपाल राय ने की। इसके बाद दिल्ली की सभी 70 विधान सभाओं में प्रदर्शन हुए।

विज्ञापन


 पार्टी का दावा है कि बिहार, उतर प्रदेश, उतराखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब समेत दूसरे राज्यों में आप कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। गोपाल राय ने कहा कि केंद्र सरकार चीन की धोखाधड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। आप केंद्र सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है। 
विज्ञापन


हालांकि, गोपाल राय ने आरोप भी  लगाया कि भारतीय सैनिकों पर हुए हमले के मामले में केंद्र सरकार असली बात छिपा रही है। गोपाल राय के मुताबिक, शुक्रवार प्रधानमंत्री ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि देश के सीमाओं के साथ कोई भी छेड़छाड़ नहीं हुई है और कोई हस्तक्षेप नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे ऐसा लग रहा है कि असली बात छिपाई जा रही है। क्योंकि चीन ने अगर हस्तक्षेप नहीं किया, तो हमारे वीर जवान शहीद कैसे हुए और 73 जवान घायल क्यों हुए और चीन ने 10 लोगों को बंधक कैसे बना दिया गया। हमारी सैन्य वार्ता किस लिए टल गई है। 

मुझे लगता है कि आधी बात छिपाई जा रही है, इसे बताने की जरूरत नहीं है। चीन की धोखाधड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है और तीसरी बात, हमारे जो वीर जवान शहीद हुए हैं, उनको मुआवजा दिया जाए। 


गोपाल राय ने कहा कि हम यहां अपने आक्रोश को व्यक्त करने के लिए खड़े हैं। चीन ने भारतीय सैनिकों पर हमला किया, उसमें वीर जवान शहीद हुए, उसके खिलाफ केंद्र सरकार सख्त कार्रवाई करे। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ नारेबाजी की और चीनी प्रधानमंत्री के जगह-जगह पुतले भी जलाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed