स्मार्ट सिटी प्लान पर आप का तंज, योजना से पूरी दिल्ली बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार की तरफ से देश के 20 शहरों को स्मार्ट बनाए जाने के ऐलान पर तंज कसा है। पार्टी का कहना है कि पहले से साफ-सुथरे व बेहतर वीवीआईपी एरिया एनडीएमसी का चुनाव करके साफ कर दिया है कि वह दिल्ली को स्वच्छ नहीं बनाना चाहते।
केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना पर सवाल उठाते हुए शुक्रवार सुबह आप नेता व डीडीसीए के उपाध्यक्ष आशीष खेतान ने ट्वीट किया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में केवल लुटियन की दिल्ली ही।
दिल्ली की झुग्गी बस्तियों, कच्ची कॉलोनियों, गांवों और मध्यम वर्ग क्षेत्र का क्या होगा। क्या यही पीएम मोदी का विजन है। वहीं, आप नेता आशुतोष ने लिखा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन लॉन्च किया था तो आप ने इसका समर्थन किया था।
प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली को स्वच्छ क्यों नहीं बना सके
फिर प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली को स्वच्छ क्यों नहीं बना सके। वह इस लिए, क्योंकि वह दिल्ली को वैश्विक शहर बनाना नहीं चाहते थे। दूसरी तरफ दिल्ली में फैल रही गंदगी पर आप नेता संजय सिंह का कहना है कि एमसीडी भाजपा के भ्रष्टाचार से जकड़ी हुई है और काम करने में पूरी तरह फेल रही है।
उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि जब दिल्ली सरकार ने एमसीडी को फंड दे दिया है तो वह अपने कर्मियों को वेतन क्यों नहीं दे पा रही है।
यही वजह है कि प्रधानमंत्री ने सहूलियत के हिसाब से एनडीएमसी इलाके को स्मार्ट सिटी प्लान में शामिल किया। जबकि तुलनात्मक रूप से एनडीएमसी में बेहतर सुविधाएं हैं।