फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap asked questions to MCD, told AAP corrupt institution

AAP ने एमसीडी को बताया भ्रष्ट संस्था, पूछा ये सवाल

Wed, 27 Jan 2016 11:44 PM IST
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
aap asked questions to MCD, told AAP corrupt institution

आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को भाजपा शासित एमसीडी को सबसे भ्रष्ट संस्थाओं में से एक करार दिया है। पार्टी का कहना है कि दिल्ली सरकार से सारा बकाया मिलने के बावजूद भी एमसीडी अपने कर्मियों को वेतन नहीं दे पा रही है।

विज्ञापन


पार्टी ने सवाल किया कि एमसीडी ने दिल्ली सरकार से मिले पैसे को कहां खर्च किया। आप ने एमसीडी गरीबों का हक छीनकर पूरे मामले में सियासत करने का आरोप लगाया। इसके हक में आप ने केंद्र सरकार से बकाये का मांग न करने की बात कही।

विज्ञापन


पार्टी नेता आशुतोष ने सवाल किया कि एमसीडी का बताना चाहिए कि पिछले आठ सालों में उसने ऐसा कौन सा काम किया, जिससे वह वित्तीय तौर पर कंगाल हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एमसीडी देश की भ्रष्टतम संस्थाओं में एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्लीवासियों का कोई हक नहीं छिनना चाहिए

aap asked questions to MCD, told AAP corrupt institution

पार्टी प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने कहा कि एमसीडी के पास पैसा हो या न हो, लेकिन इसके नाम पर दिल्लीवासियों का कोई हक नहीं छीनना चाहिए।


उन्होंने कहा कि भाजपा शासित एमसीडी वित्तीय रूप से ध्वस्त हो चुकी है। कोर्ट ने एमसीडी से साफ-साफ कहा कि किसी भी हालत में कूड़ा उठाने का काम नहीं रुकना चाहिये।

वहीं, राघव चड्ढ़ा ने कहा कि एमसीडी को अलग-अलग मदों से पैसा मिलता है। दिल्ली सरकार पैसा दे चुकी है,एमसीडी केंद्र सरकार से बकाया नहीं ले पा रही है। तीनों निगमों को बताना चाहिए कि उन्होंने केंद्र से पैसा क्यों नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed