फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP asked for government accommodation for Arvind Kejriwal, BJP-Congress targeted

Delhi: AAP ने अरविंद केजरीवाल के लिए मांगा सरकारी आवास, भाजपा-कांग्रेस ने साधा निशाना

Sat, 21 Sep 2024 07:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 21 Sep 2024 07:39 AM IST
सार

राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए केंद्र सरकार से सरकारी आवास आवंटित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा नहीं, बल्कि साधन है।

विज्ञापन
AAP asked for government accommodation for Arvind Kejriwal, BJP-Congress targeted
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

आप ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए सरकारी आवास की मांग की है। आप का कहना है कि नियम के हिसाब से राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक को आवास देने का प्रावधान है। ऐसे में केजरीवाल को सरकारी आवास मिलना चाहिए। इस पर कांग्रेस व भाजपा ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने कहा कि केजरीवाल क्या शीश महल छोड़ने के अपने वादे से पीछे हट रहे हैं? वहीं, भाजपा ने इस तरह की मांग को हैरान करने वाला बताया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए केंद्र सरकार से सरकारी आवास आवंटित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा नहीं, बल्कि साधन है। केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वह जल्द ही आवास समेत सभी सुविधाएं त्याग देंगे। 
विज्ञापन


राघव चड्ढा ने कहा कि आप एक राष्ट्रीय पार्टी है। नियमानुसार, हर राष्ट्रीय पार्टी को देश की राजधानी दिल्ली में एक कार्यालय और राष्ट्रीय संयोजक को एक सरकारी आवास मिलता है। देश में कई राष्ट्रीय पार्टियां हैं और उनके राष्ट्रीय संयोजक को कार्यालय के साथ एक सरकारी आवास मिला भी है। उन्होंने कहा कि 10 साल दिल्ली का मुख्यमंत्री होने के बावजूद अरविंद केजरीवाल के पास अपना कोई घर नहीं है। इसे देखते हुए पार्टी आवास एवं शहरी मामलों के नोडल मंत्रालय को पत्र भी लिख रही है। ताकि जल्द से जल्द एक सरकारी आवास आवंटित हो सके। राघव चड्ढा ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों को कानूनन यह साधन देने का प्रावधान इसलिए दिया गया। एक राष्ट्रीय पार्टी को चलाने के लिए एक तंत्र चाहिए और कुछ साधन चाहिए होते हैं। देश भर से हजारों लोग मिलने आते हैं, चिट्ठियां लिखी और भेजी जाती हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, बसपा की अध्यक्षा मायावती, सीपीएम और एनपीपी के राष्ट्रीय अध्यक्षों को दिल्ली में सरकारी आवास मिला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप ने सोशल मीडिया पर चलाया अभियान
आप ने सोशल मीडिया पर मेरा घर केजरीवाल के नाम हैस टैग अभियान चलाया है। इस अभियान का हिस्सा बनकर काफी लोग पूर्व मुख्यमंत्री से उनके घर में आने की अपील कर रहे हैं। इसमें झुग्गी में रहने वाले लोग भी शामिल हैं। उनका कहना हे कि आप सरकार के कारण उन्हें काफी राहत मिली। 

नियमत: केजरीवाल को मिल सकता है बंगला
राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष संंसद सदस्य न होने की स्थिति में केजरीवाल को अपनी राजनीतिक गतिविधियों को सुगम बनाने के लिए नई दिल्ली में मकान मिलेगा। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल संसद सदस्य नहीं है। इस कारण उन्हें नई दिल्ली में कैबिनेट मंत्री स्तर का मकान मिल सकता है। 

क्या शीश महल छोड़ने के वादे से पीछे हट रहे हैं केजरीवाल : यादव
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अरविंद केजरीवाल के मकान के संबंध में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के बयानों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री निवास छोड़कर जनता के बीच रहने की बात की थी, जबकि राघव चड्ढा उनके लिए सरकारी आवास की मांग कर रहे हैं। यादव ने कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय पार्टियों के अध्यक्षों को आवास आवंटित नहीं करती, बल्कि केवल राष्ट्रीय कार्यालयों के लिए आवास आवंटित किए जाते हैं। उन्होंने इसे गैर-सांविधानिक बताया और कहा कि केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद सरकारी आवास भी खाली करना होगा।

बंगले की मांग हैरान करने वाली : कपूर
प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि पिछले 48 घंटे में अरविंद केजरीवाल के लिए बंगले की मांग ने दिल्ली वालों को चकित कर दिया। उन्होंने केजरीवाल सरकार और आप की नीतियों पर प्रश्न उठाते हुए उनके स्वच्छ और ईमानदारी के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि पहले केजरीवाल कोई सुविधा नहीं लेने की बात करते थे, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। कपूर ने सलाह दी कि आप के नेता मीडिया के माध्यम के बजाए सीधे संबंधित विभाग को आवेदन दें। उन्होंने उम्मीद जताई कि केजरीवाल अब अपने सादगी के वादे को निभाएंगे और छोटे आवास में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed