Arvind Kejriwal Arrest: केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर 'आप', आज पीएम आवास का करेंगे घेराव
आम आदमी पार्टी ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार यानी आज पीएम आवास के घेराव की योजना बनाई है। वहीं, सभी विपक्षी दलों ने 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन करने की भी घोषणा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर गुरुवार देर शाम प्रवर्तन निदेशालय की टीम कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर आई। केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी समेत देशभर में आम आदमी पार्टी (आप) और अन्य राजनीतिक दलों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी ने इस बार होली न मनाने का एलान कर दिया और पार्टी ने जगह-जगह पुतले फूंकते हुए विरोध प्रदर्शन किए। अब आप ने पीएम आवास को घेरने की तैयारी की है। आम आदमी पार्टी ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार यानी आज पीएम आवास के घेराव की योजना बनाई है। वहीं, सभी विपक्षी दलों ने 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन करने की भी घोषणा की है।
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसोदिया आप के परिवार के सदस्य हैं। इसलिए, पार्टी ने इस साल होली नहीं मनाने का फैसला किया है। अब हम अरविंद केजरीवाल के जेल से रिहा होने के बाद ही होली मनाएंगे। आदर्श आचार संहिता के दौरान एक मौजूदा सीएम और एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूरी दुनिया हैरान है। सभी विपक्षी दलों ने फैसला किया है कि हम 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक विशाल रैली करेंगे।
#WATCH | Delhi: Delhi Minister Saurabh Bharadwaj says, "Arvind Kejriwal, Satyendar Jain and Manish Sisodia are family members of AAP. Hence, the party has decided to not celebrate Holi this year. Now, we will celebrate Holi only after Arvind Kejriwal is released from jail... A… pic.twitter.com/8iu2nvotbN
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 25, 2024
31 मार्च को रामलीला मैदान में रैली
INDI गठबंधन केंद्र सरकार के खिलाफ 31 मार्च को रामलीला मैदान में रैली का आयोजन करेगा। इस दौरान INDI गठबंधन के नेता देश को बचाने, तानाशाही खत्म करने के लिए अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। वहां से और मिलकर संयुक्त लड़ाई को देश के अंदर बढ़ाएंगे। दिल्ली कांग्रेस और आप की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बातें कहीं गईं। कांग्रेस ने कहा कि देश के लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। विपक्ष को खत्म करने की साजिश की जा रही है।
आप नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'रामलीला मैदान एक ऐतिहासिक जगह है। देश के बड़े-बड़े आंदोलन रामलीला मैदान में हुए, आम आदमी पार्टी का उदय रामलीला मैदान से हुआ है। इसमें (महा रैली) INDI गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे और देश को, विश्व को संदेश देंगे।'
दिल्ली कांग्रेस चीफ अरविंदर सिंह लवली ने कहा, '31 मार्च को INDI गठबंधन दिल्ली में एक बड़ी रैली करेगा, INDI गठबंधन के प्रमुख नेता रैली को संबोधित करेंगे। ये रैली सिर्फ राजनीतिक रैली नहीं होगी, यह रैली भारत के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई का आह्वान होगा।'
दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, 'INDI गठबंधन 31 मार्च को रामलीला मैदान में 'महा रैली' का आयोजन कर रही है। यह अरविंद केजरीवाल को बचाने के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। विपक्ष को एकतरफा हमलों का सामना करना पड़ रहा है।
आतिशी ने कहा कि भाजपा ईडी के पीछे छिप कर चुनावी लड़ाई ना लड़े। अगर ईडी को कुछ कहना है तो वो कोर्ट में जज के सामने कहें। ईडी को कहना चाहूंगी कि आप भाजपा का संगठन नहीं हैं, आपको संविधान ने ताकत दी है, उस संविधान का हनन और हत्या मत करें।
BJP, ED के पीछे छिप कर चुनावी लड़ाई ना लड़े।
— AAP (@AamAadmiParty) March 25, 2024
अगर ED को कुछ कहना है तो वो Court में Judge के सामने कहें
ED को कहना चाहूँगी कि आप BJP का संगठन नहीं हैं,
आपको संविधान ने ताक़त दी है, उस संविधान का हनन और हत्या मत करें
-@AtishiAAP #ModiKaSabseBadaDarrKejriwal pic.twitter.com/v26ewuYvty