फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP angry at BJP for cutting tickets of MP calls change of candidate a gimmick also attacks Bansuri Swaraj in

Delhi: सांसदों का टिकट काटने पर BJP पर बिफरी AAP, उम्मीदवार बदलने को बताया नौटंकी, बांसुरी स्वराज पर भी हमला

Sun, 03 Mar 2024 08:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 03 Mar 2024 08:31 PM IST
सार

आप नेता आतिशी ने कहा कि भाजपा पहले अनुपयोगी लोगों को टिकट देती हैं। इस कारण वे जीतने के बाद पांच साल गायब रहते हैं। उनके हारने की आशंका के मद्देनजर पांच साल बाद भाजपा प्रत्याशी बदलने की नौटंकी करती है।

विज्ञापन
AAP angry at BJP for cutting tickets of MP calls change of candidate a gimmick also attacks Bansuri Swaraj in
मंत्री अतिशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने भाजपा के चार सांसदों के टिकट काटने पर सवाल खड़ा किया है। आप नेता आतिशी ने कहा कि भाजपा पहले अनुपयोगी लोगों को टिकट देती हैं। इस कारण वे जीतने के बाद पांच साल गायब रहते हैं। उनके हारने की आशंका के मद्देनजर पांच साल बाद भाजपा प्रत्याशी बदलने की नौटंकी करती हैं। इसी कारण भाजपा ने चार सांसदों का टिकट काट कर नए लोगों को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन अब दिल्ली वाले गुमराह होने वाले नहीं हैं और इस बार सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत तय है। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश विरोधी ताकतों का कोर्ट में साथ देने वाली बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली से उम्मीदवार बनाया है। इससे जनता बहुत आहत है। भाजपा को अपना उम्मीदवार बदल देना चाहिए।

विज्ञापन

 

आप नेता आतिशी और नई दिल्ली सीट से आप उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भाजपा व बांसुरी स्वराज पर आरोप लगाए। आतिशी ने कहा कि भाजपा एमसीडी से लेकर लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बदलने का कार्य करती आई हैं और इसकी बानगी शनिवार को जारी भाजपा उम्मीदवारों की सूची में देखा जा सकती है। भाजपा ने पांच सांसदों में से चार को बदल दिया।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी का टिकट काटकर बांसुरी स्वराज को टिकट दे दिया है, जबकि बांसुरी स्वराज बार-बार देशहित के खिलाफ कोर्ट में खड़ी होकर देश के विरोधियों का बचाव करती रही हैं। पेशे से वकील बांसुरी स्वराज को जनता के हक की लड़ाई लड़नी चाहिए, लेकिन वह देश से लाखों करोड़ रुपये का गबन करके फरार ललित मोदी का बचाव करती हैं। उन्होंने 2012 से 2014 तक लगातार निचली अदालत से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में ललित मोदी का उनके पासपोर्ट के केस में बचाव किया। ललित मोदी डिवीजन बेंच का आदेश आने से पहले ही पासपोर्ट के साथ फरार हो गया और आज तक वापस नहीं आया हैं। इतना ही नहीं, ललित मोदी ने ट्वीट करके बांसुरी स्वराज को केस लड़ने के लिए धन्यवाद भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि मणिपुर में हिंसा के दौरान दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने के मामले में केंद्र सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में बांसुरी स्वराज खड़ी थीं। लिहाजा वह किस मुंह से नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की महिलाओं से वोट मांगने जाएंगी। चंडीगढ़ मेयर का चुनाव में वोटों की चोरी का प्रयास के मामले में वह मेयर की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में खड़ी थीं। बांसुरी स्वराज को इन मामलों देश से माफी मांगनी चाहिए।


 

सोमनाथ भारती ने कहा कि देश के लिए मेडल लाने वाली महिला पहलवान के मामले में बृजभूषण का बचाव भी बांसुरी स्वराज ने किया था। उनको टिकट देने पर भाजपा राष्ट्र विरोधी, महिला विरोधी और लोकतंत्र विरोधी साबित हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed