फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP and BJP MLAs demonstrated in Delhi Assembly on Monday night

BJP vs AAP: दिल्ली विधानसभा में रात भर चला प्रदर्शन, आप ने की एलजी के इस्तीफे की मांग तो भाजपा ने भी बोला हमला

Tue, 30 Aug 2022 08:30 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 30 Aug 2022 08:30 AM IST
सार

सोमवार रात को विधानसभा में भाजपा और आप विधायक धरने पर बैठ गए। आप विधायकों ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना के इस्तीफे की मांग की। वहीं, भाजपा विधायक डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को बर्खास्त करने की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन
AAP and BJP MLAs demonstrated in Delhi Assembly on Monday night
प्रदर्शन करते आप और भाजपा विधायक - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली विधानसभा में सोमवार को विश्वास प्रस्ताव पेश करने के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप विधायकों ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। एक तरफ जहां सीएम ने भाजपा को घेरते हुए ऑपरेशन लोटस का जिक्र किया वहीं दूसरी तरफ आप विधायक दुर्गेश पाठक ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया। जिसके बाद सोमवार रात को विधानसभा में भाजपा और आप विधायक धरने पर बैठ गए। दोनों तरफ से एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।  

विज्ञापन


जहां आप विधायक महात्मा गांधी के स्मारक के नीचे खड़े हो गए। वहीं भाजपा विधायकों ने दिल्ली विधानसभा मैदान के अंदर महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राज गुरु और सुखदेव की मूर्तियों के पास धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान आप विधायको अतिशी ने वीके सक्सेना को दिल्ली उपराज्यपाल के पद से बर्खास्त करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि सक्सेना ने अपने कर्मचारियों पर 2016 में 1400 करोड़ रुपये के पुराने नोटों को बदलने के लिए दबाव डाला था, जब वह खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष थे। यह मनी लॉन्ड्रिंग का एक खुला मामला है, जहां एक गवाह ने स्वीकार किया कि सक्सेना के प्रभाव में काले धन को सफेद किया गया था। ईडी और सीबीआई को इस पर गौर कर छापेमारी करनी चाहिए। जांच पूरी होने तक उन्हें उनके पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि हम केजरीवाल से इस बारे में स्पष्टीकरण चाहते हैं कि वह क्यों भाग रहे हैं जबकि कई घोटाले हुए हैं। आप के विरोध और एलजी सक्सेना के इस्तीफे की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह उनके डर के अलावा और कुछ नहीं है क्योंकि वे भ्रष्टाचार में फंस गए हैं।

भाजपा का ऑपरेशन लोटस हुआ फेल: केजरीवाल
इससे पहले सोमवार को विधानसभा में केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक ईमानदार हैं इसलिए एक भी विधायक नहीं बिका और भाजपा का ऑपरेशन लोटस दिल्ली में फेल हो गया। जनता को विश्वास दिलाने और उसे बताने के लिए कि हमारा एक भी विधायक नहीं बिका और भाजपा खरीदने में कामयाब नहीं हो सकी इसी कारण हम विश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं। उन्होंने कई राज्यों की सरकार गिरा दी, ये सरकारें कैसे गिरी यह एक रोचक तथ्य है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि झारखंड की सरकार गिराई जाएगी, इस कार्य में केंद्र सरकार जुटी हुई है और वह सरकार गिराने के लिए डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाकर पैसे का इंतजाम करेगी।

दुर्गेश पाठक ने उपराज्यपाल पर लगाया आरोप
आप विधायक दुर्गेश पाठक ने उपराज्यपाल पर खादी ग्राम उद्योग के अध्यक्ष होने के दौरान 14 सौ करोड रुपए का घोटाला करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की। सदन में उनके संबोधन के बाद आम आदमी पार्टी के तमाम विधायकों ने विधानसभा में हंगामा करते हुए दुर्गेश पाठक के कथन का समर्थन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed