फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP alleges delhi police to house arrest arvind kejriwal on home ministry order Bharat bandh farmer protest

आप का आरोप दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल को किया नजरबंद, पुलिस ने किया इनकार

Tue, 08 Dec 2020 11:19 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 08 Dec 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
AAP alleges delhi police to house arrest arvind kejriwal on home ministry order Bharat bandh farmer protest
दिल्ली पुलिस ने ट्वीट की केजरीवाल के घर के बाहर की तस्वीर - फोटो : दिल्ली पुलिस ट्विटर अकाउंट

किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के दिन आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है। आप का आरोप है कि यह सब गृह मंत्रालय के इशारे पर किया गया है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने भाजपा की मदद से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर में ही नजरबंद कर दिया है। सिंघु बॉर्डर से लौटने के बाद कल से नजरबंद जैसे हालात बना दिए गए हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सभी बैठकें रद्द हो गई हैं। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा कि, गृह मंत्रालय के आदेश पर पुलिस ने दिल्ली नगर निगम के तीनों मेयर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठा दिया है और इसका बहाना बना कर पुलिस ने मुख्यमंत्री के घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी है। जिससे ना केजरीवाल से कोई मिलने आ सकता है और ना वो कहीं बाहर जा सकते हैं। आप का कहना है कि आज भारत बंद के चलते गृह मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने ये काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने दी सफाई, सीएम को नहीं किया नजरबंद
उत्तरी दिल्ली के डीसीपी अंटो अल्फोंस ने आप के आरोपों को नकारते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के घर के बाहर तैनात पुलिस और बैरिकेडिंग सामान्य रूप से होने वाली सुरक्षा व्यवस्था के तहत किया गया है ताकि आम आदमी पार्टी और अन्य पार्टियों में कोई झड़प न हो। मुख्यमंत्री को घर में नजरबंद नहीं किया गया है।


दिल्ली पुलिस केे स्पेशल सीपी सतीश गोलचा का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंंद केजरीवाल को किसी भी रूप में हिरासत में नहीं लिया गया है। आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के सभी आरोप झूठे हैं। लोग किसानों के भारत बंद को शांतिपूर्ण तरीके से समर्थन दे रहे हैं, वह पुलिस से परेशान नहीं हैं। अगर कोई कानून व्यवस्था में खलल डालता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

आम आदमी पार्टी के आरोपों पर उत्तरी दिल्ली के डीसीपी एंटो अल्फोंस ने कहा कि मुख्यमंत्री के घर के बाहर जो सुरक्षा व्यवस्था है वह नियमित तौर पर वहां रहती है। हम मुख्यमंत्री के घर से संपर्क में हैं। वो जिसे कहेंगे कि घर के अंदर आने देना है, उसे आने देंगे।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed