फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP accuses BJP of handing over seven crore rupees to the company without creating a DPR

आप का भाजपा पर आरोप, बिना डीपीआर बनाए कंपनी को सौंप दिए सात करोड़ रुपये

Sun, 07 Mar 2021 11:27 PM IST
संजीव कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 07 Mar 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
AAP accuses BJP of handing over seven crore rupees to the company without creating a DPR
आप नेता दुर्गेश पाठक

आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर रानी झांसी फ्लाईओवर बनाने में अनियमितता बरतने और भ्रष्टाचार करने का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा है कि भाजपा शासित प्रशासन की अगुुवाई में बने इस फ्लाईओवर की शुरूआती निर्माण कीमत केवल 175 करोड़ थी, लेकिन इसे बनाने में 24 साल लगा दिए गए और इस दौरान इसकी लागत कीमत लगातार बढ़ती रही। अंततः यह 724 करोड़ रुपये हो गई। इसे आम आदमी का पैैसा बताते हुए आप ने कहा है कि भाजपा को बताना चाहिए कि ऑडिट रिपोर्ट में जिन गंभीर मामलों पर सवाल उठाए गए हैं, उन पर पार्टी का क्या कहना है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि रानी झांसी फ्लाईओवर की डीपीआर रिपोर्ट बनाने के लिए एक निजी कंपनी की सेवाएं लेने की बात हुई थी। लेकिन कथित तौर पर कंपनी को डीपीआर बनाए बिना ही सात करोड़ रूपये का भुगतान कर दिया गया। इसके अलावा इओवर बनाने के दौरान भूमि अधिग्रहण के काम में भी अनियमितता बरती गई थी। इसे किसी एजेंसी के द्वारा किए जाने की बजाय इंजीनियरों और नेताओं के द्वारा किया गया था।
विज्ञापन


आप ने कहा है कि भाजपा को बताना चाहिए कि इस फ्लाईओवर को बनाने में इतनी देर क्यों हुई और इसकी इतनी कीमत क्यों बढ़ी। इसके अलावा जिन लोगों के जरिए इस काम को पूर्ण किया गया, उनके भाजपा नेताओं से संबंध होने का आरोप भी लगाया गया है। आप ने कहा है कि इस मामले पर भाजपा का पक्ष जनता के सामने आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed