फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aamir khan discloses the secrets of film PK

आमिर ने 'पीके' के बारे में किए कुछ नए खुलासे

Mon, 10 Nov 2014 08:57 AM IST
Updated Mon, 10 Nov 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
aamir khan discloses the secrets of film PK

19 दिसम्बर को रिलीज होने वाली राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म 'पीके' में आमिर खान ने पूरी तरह भोजपुरी भाषा ही बोली है। आमिर ने बताया कि इसके लिए उन्होंने विशेष रूप से ट्यूटर शांतिभूषण को रखा था और तीन महीने तक भोजपुरी बोलने की ट्रेनिंग ली।

विज्ञापन


शनिवार शाम को वह नोएडा सेक्टर-25ए स्थित स्पाइस मॉल में गाना ‘ठर्की छोकरो’ के प्रमोशन पर पहुंचे थे। इस मौके पर उनके साथ राजकुमार हिरानी व अन्य कलाकार भी थे। गाने में राजकुमार हिरानी की पहली पसंद मुन्ना भाई यानी ‘संजय दत्त’ भी मौजूद हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि फिल्म पीके के पहले पोस्टर (रेल की पटरी पर बिना कपड़े के केवल ट्रांजिस्टर लिए खड़े) न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'हर शॉट के पहले खाए 10 पान'

aamir khan discloses the secrets of film PK

आमिर के रेडियो वाले पोस्टर की बहुतों ने इसकी आलोचना भी की। इस सवाल पर निर्देशक राजकुमार हिरानी ने आमिर का बचाव करते हुए कहा कि यह फिल्म का एक जरूरी हिस्सा है।

बताया कि उनके 25 साल के करियर में पीके का किरदार सबसे ज्यादा चैलेंजिंग रहा है। फिल्म का सब्जेक्ट काफी अलग है। इसलिए यह उनकी पसंद बना।

उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान जितने पान खाए, इतने उन्होंने पहले कभी नहीं खाए थे। हर शॉट से पहले आठ से दस पाने खाने पड़ते थे।

मोदी की तारीफ करना नहीं भूले आमिर

aamir khan discloses the secrets of film PK

सफाई अभियान के बारे में पूछे जाने पर आमिर प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करना भी नहीं भूले। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुड़ने की अपील की।

शादी में शरीक होने के लिए कार्ड की जरूरत नहीं

सलमान खान की बहन की शादी का न्योता पहले शाहरुख खान को दिए जाने के सवाल पर आमिर बोले कि सलमान की बहन की शादी में जाने के लिए उन्हें न्योते की जरूरत नहीं है। वह उनके परिवार के करीब हैं। इसलिए बिना कार्ड जाने में उन्हें कोई हर्ज नहीं।

आमिर खान की एक झलक पाने के लिए युवाओं की भीड़ बेताब रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed