फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Admi Party collecting fund by twitter facebook.

सिर्फ ट्वीट करके केजरीवाल ने जुटा लिया इतना पैसा

Fri, 05 Dec 2014 03:51 PM IST
Updated Fri, 05 Dec 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
Aam Admi Party collecting fund by twitter facebook.

आम आदमी पार्टी (आप) खेल-खेल में फंड जुटा रही है। इसका जरिया भी ट्विटर बना है। कार्यकर्ता एक ट्वीट कर खुद ही चुनौती लेते हैं कि इसके दोबारा ट्वीट होने पर पार्टी फंड में दो रुपये का चंदा देंगे। बृहस्पतिवार दोपहर बाद तक इससे करीब सात लाख रुपये का फंड मिला है।

विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार शाम चार बजे आप समर्थक निशांत बेरिया ने एक ट्वीट करते हुए चुनौती ली कि इसके री-ट्वीट होने पर वह पार्टी को चंदा देगा। हर री-ट्वीट की कीमत दो रुपये रखी। इसके साथ ही उसने अपनी पोस्ट में दो लोगों को टैग करके खेल में शामिल होने की चुनौती भी दी।
विज्ञापन


इससे बुधवार को करीब दस लाख रुपये का चंदा मिला। वहीं, बृहस्पतिवार को भी अभियान जारी रहा। पार्टी के एक नेता ने बताया कि प्रति री-ट्वीट पर पैसा देने की बंदिश नहीं है। बृहस्पतिवार को वी. बालाकृष्णन सबसे ज्यादा सौ रुपये प्रति री-ट्वीट दे रहे हैं। आपको बता दें कि ट्विटर पर करीब एक महीने से मफलर मैन टॉप ट्रेंडिग में बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइक और कमेंट भी पर दांव

Aam Admi Party collecting fund by twitter facebook.

आम आदमी पार्टी ने इस बार दिल्ली चुनाव जीतने के लिए हर संभव दांव-पेंच अपना रही है। चंदा जुटाने के लिए पार्टी ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। इसी क्रम में आप ने न्यू मीडिया का इस्तेमाल भी बेहद शातिराना अंदाज में कर रही है।

पार्टी कार्यकर्ता ट्विटर पर तो री-ट्वीट के लिए तो पार्टी को चंदा ही रहे हैं, फेसबुक पर लाइक और कमेंट पर भी फंड में इजाफा कर रहे हैं। री-ट्वीट के कॉन्सेप्ट पर ही फेसबुक में पार्टी कार्यकर्ता लोगों को पोस्ट में लाइक, कमेंट और शेयर करने पर पार्टी को पैसे देने दावा कर रहे हैं।

तीन दिसंबर को आप कार्यकर्ता अनिंदया दत्त ने अर‌विंद केजरीवाल ऑनलाइन सेना पर पोस्ट किया कि 'चार दिसंबर की सुबह 11 बजे तक इस पोस्ट पर जितने कमेंट आएंगे वह पार्टी के फंड उसके दोगुना रुपये जमा कर देंगे।' हालांकि ट्विटर की तरह फेसबुक के जरिए जुटाए गए पैसों को लेकर अभी कोई आधिकारिक आंकड़ा तो जारी नहीं किया गया है। पर फेसबुक पर भी यह कैंपेन तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed