{"_id":"590e0ffd4f1c1be71b440f77","slug":"aam-aadmi-party-will-contest-up-corporation-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब UP निकाय चुनाव में उतरेगी AAP, पार्टी ने कार्यकर्ताओं से कहा करें तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब UP निकाय चुनाव में उतरेगी AAP, पार्टी ने कार्यकर्ताओं से कहा करें तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 07 May 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
सिसोदिया-केजरीवाल
दिल्ली नगर निगम चुनाव में करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) में शुरू अंतर्कलह के बाद भी पार्टी उत्तर प्रदेश निगम चुनाव में उतरने जा रही है। आप ने यूपी चुनाव के लिए तैयारी शुरू करने के बाद कार्यकर्ताओं को भी तैयार रहने को कहा है।
विज्ञापन
हालांकि, सूत्रों का कहना है कि आप सर्फ मजबूत सीटों पर ही अपने उम्मीदवार उतारेगी। यूपी में जहां-जहां निकाय है, वहां आगामी जून व जुलाई में चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि आप यूपी निकाय चुनाव की तैयारी कर रही है। विवादों से परे पार्टी उत्तर प्रदेश में अपना भाग्य आजमाने के साथ जमीन तलाशने की कोशिश भी करेगी। आप ने उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। मगर चुनाव वहीं लड़ा जाएगा, जहां लगेगा कि उनकी स्थिति मजबूत है। वहां कितनी सीटें होगी, यह अभी तक तय नहीं है।
विज्ञापन
बता दें कि आप दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले से ही यूपी निकाय चुनाव में लड़ने की तैयारी कर रही थी। पार्टी ने वार्ड स्तर पर चुनाव के मुद्दों की सूची भी तैयार कर ली है। मालूम हो कि पार्टी ने इससे पहले यूपी में 2014 का लोकसभा चुनाव भी 77 सीटों पर लड़ा था।