{"_id":"5b7039de42c79273fa70ee95","slug":"aam-aadmi-party-serious-allegations-on-the-cbi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आप विधायक के सीबीआई पर गंभीर आरोप, कहा- 'छापेमारी में मिले कागजात हो सार्वजनिक'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप विधायक के सीबीआई पर गंभीर आरोप, कहा- 'छापेमारी में मिले कागजात हो सार्वजनिक'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 12 Aug 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने सीबीआई और वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की साठगांठ की बात करते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसके पीछे बीते दिनों दक्षिणी दिल्ली के ऑफिसर्स क्लब में सीबीआई की छापेमारी का हवाला दिया।
पार्टी की मांग की है कि सीबीआई को इस मामले में बताना चाहिए कि छापे के दौरान कौन-कौन सी चीजें और दस्तावेज बरामद हुए। इसमें किन-किन अधिकारियों की मिलीभगत है।
पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने बताया कि चाणक्यपुरी के पालिका सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट (पीएसओआई) के क्लब में छापा मारा था। यह क्लब आम आदमी की पहुंच से दूर है।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान पता चला है कि कैंटीन का खान-पान प्रबंधक पूरा रैकेट चलाता है। वह वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों व सीबीआई अधिकारियों के बीच साठ-गांठ करवाता है। उसके पास से दिल्ली के अफसरों की निजी दस्तावेज मिले। क्लब में आने से पहले वह सीबीआई कैंटीन चलाता था।

सौरभ का आरोप है कि इससे साफ हो जाता है कि आईएएस अधिकारी क्यों नहीं चाहते कि उनकी नियुक्ति दिल्ली सरकार के अंदर आए। वह भ्रष्टाचार करके बचना चाहते हैं। सौरभ भारद्वाज ने सवाल किया कि सीबीआई को छापेमारी के दौरान जिन-जिन अधिकारियों के दस्तावेज मिले हैं, उसे वह सार्वजनिक क्यों नहीं करती।
खासकर तब, जब सीबीआई आम आदमी पार्टी विधायकों व मुख्यमंत्री समेत उनके उनके मंत्रियों के खिलाफ छोटे-छोटे मामलों में बाकायदा प्रेस रिलीज जारी करती है। भारद्वाज ने मांग की है कि सीबीआई को छापेमारी के दौर मिले सारे कागजात सार्वजनिक करने चाहिए।