फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party's 20 MLAs s salary and all other facilities are stopped

सदस्यता गंवा चुके आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों का वेतन रोका , सारी सुविधाएं भी रोकी

Tue, 06 Mar 2018 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Mar 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party's 20 MLAs s salary and all other facilities are stopped
aap mla

लाभ का पद लेने के एवज में सदस्यता गंवा चुके आम आदमी पार्टी (आप) के 20 विधायकों का वेतन रोक दिया गया है। वहीं, बतौर विधायक मिलने वाली दूसरी सभी सुविधाएं भी रोक दी गई हैं। इसकी जानकारी विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने दी। दिलचस्प यह कि बजट सत्र में भी सत्ता पक्ष की तरफ से 20 सदस्य सदन में मौजूद नहीं रहेंगे। 

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष के मुताबिक, चुनाव आयोग से अयोग्य करार दिए गए 20 विधायकों का वेतन रोक दिया गया है। उनका फरवरी महीने का वेतन जारी नहीं किया गया है। इसके अलावा विधानसभा सचिवालय से दूसरी सुविधाएं भी रोक ली गई हैं। दूसरी तरफ इन पूर्व विधायकों को नाम विधानसभा की समितियों से भी हटा दिया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि वेतन और भत्तों के साथ दिल्ली के एक विधायक को 90,000 रुपये हर महीना मिलता है। वहीं, विधायकों की आयोग के खिलाफ लगाई गई याचिका पर हाईकोर्ट ने अपना फैसला 28 फरवरी को सुरक्षित कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed