फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party puts italy's flag on its facebook page

AAP ने फेसबुक पर लगाया इटली का झंडा!

Sun, 10 Aug 2014 08:18 AM IST
Updated Sun, 10 Aug 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
aam aadmi party puts italy's flag on its facebook page

दिल्ली में सत्ता को लेकर कई तरह के आरोप झेलने वाली आम आदमी पार्टी एक और विवाद में घिर गई है। विवाद फेसबुक और भारत के झंडे को लेकर उठा है।

विज्ञापन


दरअसल, आम आदमी पार्टी ने अपने फेसबुक पेज पर तिरंगे झंडे की एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर देखकर ज्यादातर लोगों ने यह कहा कि आप ने गलत रंगों को झंडा लगा दिया जोकि इटली के झंडे से मेल खाता है।
विज्ञापन


लोगों ने कमेंट बॉक्स में आम आदमी पार्टी को खूब भला-बुरा कहा है। हालांकि विवाद बढ़ता देख पार्टी ने वह तस्वीर बदल दी।

'हर बूंद में इटली की देशभक्ति'

aam aadmi party puts italy's flag on its facebook page

आप के फेसबुक पेज पर ये तस्वीर शुक्रवार को लगाई गई थी जिसमें तीन रंगों के झंडे के बीच में दिख रही एक छोटी सी बूंद के जरिए तिरंगे को दर्शाया गया था। आप ने इस फोटो में अंग्रेजी में एक कोट भी लिखा है जिसका मतलब है- हर बूंद में देशभक्ति।

इसके जवाब में कई लोगों ने लिखा- हर बूंद में इटली की देशभक्ति।

आम आदमी पार्टी के फेसबुक पर इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग में लोगों ने कहा कि यह झंडा भारत के तिरंगे झंडे से बिल्कुल भी नहीं मिलता। यह झंडा इटली का है। कुछ लोगों ने तिरंगे झंडे की विस्तृत जानकारी भी कमेंट बॉक्स में दे डाली और आप को उससे सीखने की नसीहत भी दी।

दरअसल आप ने फेसबुक पर जो फोटो लगाई उसमें केसरिया की जगह हरा पंग ऊपर दिख रहा है और हरी पट्टी पर केसरिया। रंगों का यह क्रम इटली के झंडे से मिलता है।

भाजपा नेता भी विरोध में उतरे

aam aadmi party puts italy's flag on its facebook page

फेसबुक पर छिड़ी बहस के बीच भाजपा के वरिष्‍ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी अपने फेसबुक पेज के जरिए इस पर आपत्ति दर्ज कराई है। स्वामी ने सवाल किया कि क्या आप के मुखिया इटली के प्रति वफादारी दिखा रहे हैं?

उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या पार्टी आम आदमी को ऐसे मूर्ख बना सकती है? उन्होंने लिखा कि यदि 'आप' तिरंगे झंडे को ही दिखाना चाहती थी तो उन्होंने केसरिया रंग की जगह लाल रंग को क्यों रखा है?

वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस बात बहस जारी रखी है। कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि धर्मनिरपेक्ष साबित करने की धुन में आम आदमी पार्टी ने भगवा (केसरिया) रंग से ही परहेज कर लिया है।

विज्ञापन

AAP ने फेसबुक पेज पर दी सफाई

aam aadmi party puts italy's flag on its facebook page

इस पूरे घटनाक्रम के बाद आम आदमी पार्टी ने अपने फेसबुक पेज पर ही सफाई दी है। 'आप' ने लिखा कि यह इटली का झंडा नहीं है बल्कि एक क्रिएटिविटी है।

आप कहना है कि जिसे सब लोग इटली का झंडा समझ रहे हैं वो असल में तिरंगा ही है लेकिन उसे देखने में भ्रम हो रहा है।

वहीं, आप की इस पोस्ट को लेकर कुछ लोगों में कमेंट किया पार्टी के खिलाफ केस दर्ज कराया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed