फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party protest against liquor shop.

मंदिर के पास शराब का ठेका, भड़की AAP

Fri, 12 Sep 2014 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 12 Sep 2014 09:08 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party protest against liquor shop.

गुड़गांव के सुल्तानपुर गांव के नजदीक देशी शराब के ठेके का मामला गरम होने लगा है। स्थानीय लोगों की इस लड़ाई में अब आम आदमी पार्टी भी कूद गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सिविल लाइन में पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेन्द्र यादव ने इसे लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों की समस्या बड़ी है। गांव के किशोर भी शराब के आदी बनते जा रहे हैं।  इसकी गंभीरता को देखते हुए पार्टी गांव वालों का साथ दे रही है।
विज्ञापन


पढ़ें- हरियाणा चुनाव: उम्मीदवारों के लिए मुसीबत बनेगी AAP!
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेन्द्र यादव के साथ सुल्तानपुर गांव की महिला और पुरूष बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी का कहना है कि गांव के 80 मीटर की दूरी पर देशी शराब का ठेका है। इस कारण गांव में काफी अशांति है। गांव के 10 से 12 वर्ष तक के बच्चे भी शराब के आदी होने लगे हैं। ठेके के पास एक प्राचीन मंदिर भी है।


ठेके के खिलाफ 19 अगस्त को गांव के 284 लोगों ने हस्ताक्षर भी किया। गांव वालों की शिकायत है कि एक्साइज विभाग से इसकी शिकायत की गई। मगर कोई फायदा नहीं हुआ। योगेन्द्र यादव ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से ठेके के संरक्षण में खड़ा दिखाई दे रहा है।

पढ़ें- AAP और कांग्रेस पस्त, भाजपा हुई मस्त!

सुल्तानपुर गांव की मीना का कहना है कि शराब के ठेके के कारण गांव में बाहरी लोगों की आवाजाही रहती है। गांव में चोरी, छेड़छाड़ और कानून व्यवस्था के खबरा होने से सभी परेशान हैं।

कमलेश ने बताया कि अब तो आलम यह है कि दिन में भी लड़कियों और महिलाओं का घर से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है। योगेन्द्र यादव से इसकी शिकायत आने वालों में मंजू, विमला, कान सिंह,शशी बाला, अंजू, देवपाल, जय दयाल, राकेश, तेजराम, कृष्ण, मनोज चौहान और राकेश शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed