केजरीवाल के विधायक की गुंडई: अखिलेश त्रिपाठी ने हलवाई समेत दो के साथ की मारपीट, सीवेज की शिकायत पर ईंट से किया हमला
अशोक विहार थाने में विधायक के खिलाफ मारपीट करने व रास्ता रोकने का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन पर हलवाई समेत दो लोगों के साथ मारपीट का आरोप है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पश्चिमी जिले की अशोक विहार थाने में मॉडल टॉडन से आप(आम आदमी पार्टी) विधायक अखिलेश त्रिपाठी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन पर हलवाई समेत दो लोगों के साथ मारपीट का आरोप है। बताया जा रहा है कि सीवेज की शिकायत करने पर आप विधायक भड़क गए और ईंट के टुकड़े से हलवाई पर हमला कर दिया। अशोक विहार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तर-पश्चिमी जिला डीसीपी उषा रंगनानी ने बताया कि अशोक विहार में लालबाग के पास मारपीट की सूचना छह जुलाई को शाम साढ़े चार बजे मिली थी। सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को जांच में पता लगा कि आप विधायक अखिलेश त्रिपाठी ने गुड्डू हलवाई व मुकेश बाबू के साथ मारपीट की है। घायलों को बीजेआरएम अस्पताल, जहांगीरपुरी में भती कराया गया।
उपायुक्त ने बतया कि घायल गुड्डू ने अपने बयान में कहा है कि वह जेलोर वाला बाग, अशोक विहार के पास रेलवे लाइन के किनारे समारोह में था। वह वहां पर खानपान की सेवाएं दे रहा था। इस समारोह के दौरान वह विधायक से मिला और क्षेत्र में सीवेज की समस्या की शिकायत की।
आरोप है कि इस पर विधायक भड़क गए और उसके सिर में ईंट का टुकड़ा दे मारा। गुड्डू को बचाने उसका रिश्तेदार महेश बाबू बीच में आया। विधायक ने महेश बाबू के साथ भी मारपीट की। गुड्डू हलवाई को साधारण चोट लगी है। महेश को कोई बाहरी चोट नहीं लगी है।