{"_id":"5a9418004f1c1bfe7e8b7c9b","slug":"aam-aadmi-party-leader-met-police-commissioner-amulya-patnaik","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से मिले आम आदमी पार्टी के नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से मिले आम आदमी पार्टी के नेता
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और वरिष्ठ नेता आशुतोष ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से मुलाकात की। इस मौके पर दोनों नेताओं ने पुलिस आयुक्त को को पत्र लिखकर शिकायत दी।
विज्ञापन
दिल्ली सचिवालय में मंत्री इमरान हुसैन और डीडीसी के वाइस चेयरमैन आशीष खेतान और उनके सहयोगियों पर हुए हमले के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस कमिश्नर को सौंपा।
विज्ञापन
मुलाकात के बाद आशुतोष ने बताया कि तीन दिन पहले दिल्ली के आयुक्त महोदय से मिलने का वक्त मांगा था। हम उनको बताना चाहते थे कि दिल्ली सचिवालय में मंत्री इमरान हुसैन और उनके सहयोगियों एंव आप नेता एवं डीडीसी वाइस चैयरमैन और उनके सहयोगियों पर हुए हमले की शिकायत पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त से तुरंत कार्रवाई की दरख्वास्त की
मुलाकात के दौरान सीपी को बताया कि घटना के वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं। हमला करने वाले लोगों के चेहरे पहचान लिये गये हैं। बावजूद इसके पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आशुतोष के मुताबिक, हमने हमले में घायल तीन लोगों साहिल अरोड़ा, आत्म प्रकाश और राणा मार्कंडे की एमएलसी रिपोर्ट भी कमिश्नर को सौंपी है।
वहीं, सांसद संजय सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव की शिकायत मिलते ही पुलिस जरूरत से ज्यादा सक्रिय हो गयी। जबकि सचिवालय की घटना के प्रमाण होने के बावजूद कुछ नहीं किया जा रहा है।
आप ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर का सचिवालय में हुई मारपीट की घटना के वीडियो सुबूत और घायल लोगों की एमएलसी रिपोर्ट सौंपी और दिल्ली पुलिस आयुक्त से तुरंत कार्रवाई की दरख्वास्त की है।