फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party leader Manish Sisodia has written a letter from jail

Delhi: मनीष सिसोदिया ने जेल से लिखी भावुक चिट्ठी, बोले- एक साल में मुझे सबकी याद आई, जल्दी ही बाहर मिलेंगे

Fri, 05 Apr 2024 09:14 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 05 Apr 2024 09:14 AM IST
सार

सिसोदिया ने चिट्ठी में लिखा कि मुझे पिछले एक साल में सबकी याद आई। हम जल्द ही बाहर मिलेंगे। मुझे खुशी है अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में शिक्षा क्रांति आई। हमने बहुत ईमानदारी से मिलकर काम किया।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party leader Manish Sisodia has written a letter from jail
मनीष सिसोदिया ने लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनीष सिसोदिया ने तिहाड़ जेल से अपनी विधानसभा पटपड़गंज के लोगों को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने चिट्ठी में लिखा कि मुझे पिछले एक साल में सबकी याद आई। हम जल्द ही बाहर मिलेंगे। वहीं, सिसोदिया ने चिट्ठी में सीएम अरविंद केजरीवाल की तारीफ की है।

विज्ञापन


सिसोदिया ने लिखा कि मुझे खुशी है अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में शिक्षा क्रांति आई। हमने बहुत ईमानदारी से मिलकर काम किया। सिसोदिया ने अपनी चिट्ठी के जरिए केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा है। सिसोदिया ने लिखा कि जैसे आजादी के वक्त अंग्रेजों के खिलाफ सबने लड़ाई लड़ी। वैसे ही हम अच्छी शिक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने लिखा, 'जल्दी ही बाहर मिलेंगे। शिक्षा क्रांति जिंदाबाद, लव यू ऑल। पिछले एक साल में मुझे सबकी याद आई। सबने बहुत ईमानदारी से मिलकर काम किया। जैसे आजादी के समय सबने लड़ाई लड़ी वैसे ही हम अच्छी शिक्षा और स्कूल के लिए लड़ रहे हैं। अंग्रेजों की तानाशाही के बाद भी आजादी का सपना सच हुआ। वैसे ही एक दिन हर बच्चे को सही और अच्छी शिक्षा मिलेगी। अंग्रेजों को भी अपनी सत्ता का बहुत घमंड था। अंग्रेज भी झूठे आरोप लगाकर लोगों को जेल में बंद करते थे। अंग्रेजों ने कई सालों तक गांधी को जेल में रखा। अंग्रेजों ने नेल्सन मंडेला को भी जेल में डाला। ये लोग मेरी प्रेरणा है और आप सब मेरी ताकत।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया ने आगे लिखा, 'विकसित देश होने के लिए अच्छी शिक्षा, स्कूल का होना जरूरी। मुझे खुशी है अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली में शिक्षा क्रांति आई। अब पंजाब शिक्षा क्रांति की खबर पढ़कर सुकून मिलता है। जेल में रहकर मेरा प्यार आप लोगों के लिए और बढ़ा। मेरी पत्नी का आप लोगों ने बहुत ध्यान रखा। सीमा आपकी सबकी बात करते हुए भावुक हो जाती है। आप सब अपना ख्याल रखिए।'


मनीष सिसोदिया पिछले एक साल से दिल्ली शराब घोटाले के आरोप में जेल में बंद हैं।  26 फरवरी, 2023 को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद 28 फरवरी को सिसोदिया ने दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। 

वहीं, इस मामले में 21 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह इस मामले में जमानत के बाद जेल से रिहा हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed