{"_id":"5bb68673867a55644d12ce7a","slug":"aam-aadmi-party-gets-support-from-anti-national-forces-says-manoj-taiwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी देश विरोधी ताकतों से मिली, स्टिंग ऑपरेशन से हो गया साफ: तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी देश विरोधी ताकतों से मिली, स्टिंग ऑपरेशन से हो गया साफ: तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 05 Oct 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwari
प्रदेश भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर देश विरोधी ताकतों से चंदा लेने का आरोप मढ़ा है। अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि एक निजी चैनल के स्टिंग से यह साबित हो गया है कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान देश विरोधी ताकतों से न केवल समर्थन लिया, बल्कि पैसे भी लिए। यह खुलासा एक आम नागरिक को परेशान करने वाला और उसकी आत्मा को झकझोर देने वाला है।
विज्ञापन
तिवारी ने कहा कि आप वही पार्टी है, जो एक आंदोलन से निकली थी और कहती थी कि हम व्यवस्था बदलने आए हैं। यह पार्टी ना केवल भ्रष्ट है, बल्कि दुराचारी, व्यभिचारी भी है। देश को तोड़ने वाली ताकतों का साथ देने वाली है।
विज्ञापन
प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी नीलकांत बक्शी ने कहा है कि आप पर पहले भी कई आरोप लगते रहे हैं। देश तोड़ने वाली ताकतें इस पार्टी से जुड़ी हैं। जेएनयू में देश के टुकड़े होंगे हजार के नारे लगाने वालों के साथ मंच सांझा करना और उनका समर्थन करने वाली पार्टी है। प्रदेश प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि पूर्व डीजीपी केपीएस गिल भी कह चुके हैं कि आम आदमी पार्टी आतंकवादियों को नये तरीके से पोषित कर रही है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया का वह बयान भी आपत्ति जनक है, जिसमें उन्होंने मीडिया पर कीचड़ उछाला है। इसलिए वे चुनाव आयोग से मांग करते हैं कि आम आदमी पार्टी की मान्यता को रद्द किया जाए।