{"_id":"6664385fa0321a3598068900","slug":"aam-aadmi-party-demands-sit-investigation-in-neet-result-case-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET 2024 Result: नीट रिजल्ट मामले में AAP ने की एसआईटी जांच की मांग, आप नेता जैस्मीन शाह ने BJP को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET 2024 Result: नीट रिजल्ट मामले में AAP ने की एसआईटी जांच की मांग, आप नेता जैस्मीन शाह ने BJP को घेरा
Sat, 08 Jun 2024 04:25 PM IST
श्याम जी.
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:25 PM IST
सार
नीट रिजल्ट विवाद मामले में आम आदमी पार्टी ने हाईकोर्ट की निगरानी में एसआईटी जांच की मांग की। आप नेता जैस्मीन शाह ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां बड़ा घोटाला हुआ है।
विज्ञापन
आप नेता जैस्मीन शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने शनिवार को एनईईटी-यूजी में कथित अनियमितताओं की हाईकोर्ट की निगरानी में एसआईटी जांच की मांग की। आप ने कहा कि यह देश के युवाओं के भविष्य से जुड़ा एक गंभीर मामला है। एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान, आप नेता जैस्मीन शाह ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि परीक्षा में बड़े घोटाले की ओर इशारा करने वाले ज्यादातर आरोप भगवा पार्टी द्वारा शासित राज्यों से आए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पेपर लीक की पहली रिपोर्ट बिहार और गुजरात से आई थी। फिर पता चला कि 67 टॉपर्स में से छह हरियाणा के झज्जर के एक ही सेंटर से थे। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (एनईईटी-यूजी) के नतीजे मंगलवार को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा घोषित किए गए। शाह ने आरोप लगाया, "नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पेपर लीक और उसके दायरे के सवालों पर चुप है, जो व्यापक हो सकता है। फिर, कुछ छात्रों को दिए गए ग्रेस अंक भी समझ से बाहर हैं और इसमें कोई पारदर्शिता नहीं है।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मामले में देश के युवाओं के साथ पूरी तरह से खड़ी है, क्योंकि यह लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा है। उन्होंने कहा, "हम सभी अनियमितताओं की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी जांच की मांग करते हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके।" राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने शनिवार को घोषणा की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा में 1,500 से अधिक उम्मीदवारों को दिए गए अनुग्रह अंकों की समीक्षा के लिए चार सदस्यीय पैनल का गठन किया है।
विज्ञापन