फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party claims UP government adopts Delhi's home isolation model

आम आदमी पार्टी का दावा, यूपी सरकार ने अपनाया दिल्ली का होम आइसोलेशन मॉडल

Tue, 21 Jul 2020 01:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party claims UP government adopts Delhi's home isolation model
आप नेता संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी (आप) का दावा है कि दिल्ली सरकार के होम आइसोलेशन मॉडल को अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अपना लिया है। कोरोना काल में आज दूसरे राज्य दिल्ली मॉडल से सीख रहे हैं। पार्टी का कहना है कि होम आइसोलेशन के साथ उत्तर प्रदेश सरीखे बड़े राज्यों को अपने यहां टेस्टिंग की संख्या भी बढ़ानी चाहिए। इससे बीमारी की व्यापक्ता का पता चल सकेगा और सरकार उसी के अनुसार उसे रोकने का भी इंतजाम करेगी।

विज्ञापन


पार्टी सांसद संजय सिंह ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली मॉडल पर बढ़ते हुए यूपी में भी अब हल्के व बिना लक्षणों वाले कोविड-19 मरीजों का इलाज घर पर ही किया जाएगा। यह केजरीवाल सरकार की बड़ी उपलब्धि है कि दूसरे राज्यों की सरकारें भी उनसे सीख ले रही हैं और दिल्ली मॉडल को अपना रही हैं। 
विज्ञापन


संजय सिंह के मुताबिक, यूपी की आबादी करीब 24 करोड़ है, लेकिन वहां अभी रोज सिर्फ 40-50 हजार जांच हो रही हैं। यूपी सरकार को इस दिशा में भी काम करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने यूपी सरकार को कई बार पत्र भी लिखा है। अब जांच पचास हजार की जगह 2 लाख तक बढ़ाए जाने की जरूरत है। ज्यादा जांच होने से बीमारी की व्यापक्ता की वास्तविक स्थिति पता लेगी। इसके आधार पर इलाज करने का इंतजाम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि होम आइसोलेशन की प्रक्रिया के साथ-साथ जांच की संख्या को भी बढ़ाया जाए। हर जिले में जांच के लिए एक लैब का प्रावधान करें। दिल्ली में मात्र ढाई करोड़ की आबादी पर 42 लैब हैं और पूरे उत्तर प्रदेश में 24 करोड़ की आबादी पर मात्र 28 लैब हैं।


संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में एक लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो गए हैं। इसमें से करीब 80 फीसदी लोग होम आइसोलेशन प्रक्रिया से ठीक हुए हैं। वहीं, फिलहाल रिकवरी रेट बढ़कर 84 प्रतिशत और पॉजिटिविटी रेट घटकर 9 प्रतिशत हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed