फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party attacks on delhi bjp and mcd.

भाजपा से ज्यादा AAP मोदी के साथ!

Fri, 07 Nov 2014 03:13 PM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party attacks on delhi bjp and mcd.

केंद्र सरकार का स्वच्छ भारत अभियान शुरू होने के बाद भी बुधवार को दिल्ली की सफाई व्यवस्था पर हाईकोर्ट की एमसीडी को लगाई गई फटकार को आम आदमी पार्टी पार्टी भुनाना चाहती है। पार्टी को इसमें भाजपा पर हमलावर होने का मौका दिख रहा है।

विज्ञापन


संयोजक अरविंद केजरीवाल का कहना है कि इससे एक बार फिर निगम का असली चेहरा सामने आया है। आम लोग बखूबी जानते हैं कि पिछले सात सालों से एमसीडी पर काबिज भाजपा ने कोई काम नहीं किया। इसके उलट निगम पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है।
विज्ञापन


पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री के अभियान में ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया था। दिल्ली के लोगों ने भी इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था।

उस दौरान ‘आप’ ने करीब 10 हजार गंदी तस्वीरें तीनों निगमों के मेयर को भेजी थी। लेकिन अभी तक किसी भी मेयर ने जवाब तक नहीं दिया कि संबंधित स्थलों पर क्या कार्रवाई हुई। वहीं, संबंधित स्थलों पर गंदगी ज्यों की त्यों पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘आप’ का कहना है कि सफाई व्यवस्था को लेकर निगम का रवैया देखने के बाद अदालत ने सटीक टिप्पणी की है। साथ ही भाजपा से जवाब मांगा है कि वह जनता को बताए कि ऐसी स्थिति क्यों आईं।

'आप' का रास्ता अपनाएगी भाजपा!

aam aadmi party attacks on delhi bjp and mcd.

प्रदेश भाजपा चुनावी तैयारियों को लेकर सक्रिय हो गई है। बृहस्पतिवार को पार्टी की विभिन्न इकाइयों की बैठक दिन भर पार्टी कार्यालय में चली। महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला और मंडल स्तर तक के पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में तय किया गया कि केंद्र सरकार के कामकाज से आम जनता को अवगत कराया जाए। दिल्ली के मुसलिमों को इस बात की जानकारी दी जाए कि जिस राज्य में भाजपा की सरकार है वहां मुसलिम समुदाय अमन और चैन से है।

हिंदुओं का जिस तरह विकास हो रहा है ठीक उसी तरह मुस्लिम भी आगे बढ़ रहे हैं। महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमलजीत सहरावत की अध्यक्षता हुई बैठक में पार्टी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, महामंत्री संगठन विजय शर्मा, प्रदेश मंत्री सुधा शर्मा व प्रवक्ता पूनम आजाद ने महिलाओं से कहा कि आम जनता के बीच जाकर महिला कार्यकर्ता यह चर्चा का विषय बनाएं कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई में कम हुई है। आय कर में छूट मिली है और लगातार पेट्रोल के दामों में कमी की गई है।

माहौल खराब कर रही है 'आप'

aam aadmi party attacks on delhi bjp and mcd.

अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रमेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री सरदार आरपी सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा पर विशेष जिम्मेदारी है क्योंकि भाजपा के साथ नरेंद्र मोदी पर विश्वास कर एक नया रिश्ता अनुसूचित समाज ने बनाया है। हमें समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा।

अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष आतिफ रशीद ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी शहर में खराब माहौल बना रही है।

अल्पसंख्यक समुदाय को यह समझाना होगा कि देश में जहां भाजपा की सरकार है वहां पूर्ण अमन चैन है और अल्पसंख्यक समुदाय में आर्थिक संपन्नता बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed