फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party attack on BJP allegations Sanjay Singh told the reason for the construction of the house

मुख्यमंत्री आवास के सौंदर्यीकरण पर घमासान: भाजपा के वार पर 'आप' का पटलवार, संजय सिंह ने बताया निर्माण का कारण

Wed, 26 Apr 2023 04:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Apr 2023 04:17 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास की मरम्मत के मुद्दे को लेकर भाजपा और आप के बीच घमासान हो रहा है। वार-पलटवार हो रहे हैं। भाजपा ने सीएम आवास पर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party attack on BJP allegations Sanjay Singh told the reason for the construction of the house
मुख्यमंत्री आवास के सौंदर्यीकरण पर घमासान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के सौंदर्यीकरण पर 45 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का दावा किया है। भाजपा ने मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की है। मामले में आम आदमी पार्टी ने भी भाजपा पर पलटवार करते हुए ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है। उधर, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएम से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश-आप
भाजपा द्वारा आम आदमी पार्टी के नेता को 'महाराज' बताते हुए उनके बंगले में रेनोवेशन पर 45 करोड़ खर्च किए जाने के आरोप के बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि इस तरीके के मुद्दों को उठाने का कारण है कि सरकार लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। 
विज्ञापन


पुलवामा जैसे मुद्दों पर बात नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री के जिस घर की बात की जा रही है वह 80 साल पुराना 1942 में बना हुआ घर है। जिस घर में केजरीवाल के माता पिता रहे थे उसकी छत गिर गई जिसके बाद उसकी मरम्मत की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद केजरीवाल जी जिस कमरे में रह रहे थे उसकी छत भी गिर गई, इतना ही नहीं मुख्यमंत्री जी जहां पर लोगों से  मिलते थे उसकी छत भी ढह गई। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने कहां कि यह घर काफी पुराना है इसे तोड़कर नया बना लीजिए। इसके बाद घर का निर्माण किया गया। 

मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर के बारे में तो इतने सवाल किए जा रहे हैं लेकिन एलजी निवास की मरम्मत में 15 करोड़, गुजरात सीएम का उड़नघटोला 191 करोड़ का, पीएम मोदी के घर को ठीक करने में 500 करोड़ खर्च हुए उसके बारे में कोई बात नहीं कर रहा है।

संबित पात्रा ने 'महाराज' बताते हुए की आलोचना
आपको बता दें कि इससे पहले, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी के नेता को 'महाराज' बताते हुए उनकी आलोचना की। कहा कि केजरीवाल ने बंगले के रेनोवेशन पर 45 करोड़ खर्च किए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर में 1.15 करोड़ रुपए के मार्बल लगे हैं। उनके बंगले पर 45 लाख के आठ पर्दे लगे हैं। 

केजरीवाल ने कहा था कि घर, गाड़ी, सुरक्षा नहीं लूंगा, लेकिन कुछ नहीं लेने वाले सबकुछ लेने पर उतारू हैं। केजरीवाल महाराज का सच सबके सामने आ गया है। उन्होंने आगे कहा कि हमें ज्ञात हुआ है कि अपने खिलाफ आई इन खबरों को ना छापने के बदले अरविंद केजरीवाल ने अखबारों और मीडिया को 20 से 50 करोड़ रुपये देने की बात कही है। लेकिन हम धन्यवाद देते हैं मीडिया के अपने साथियों का जिन्होंने पूरी मुखरता के साथ इसे छापा। ये अरविंद केजरीवाल और उनके भ्रष्टाचार की कहानी है। जनता इसे देखे और महाराज को पहचाने। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed