फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party asked application for worker

आप ने कार्यकर्ता बनने के लिए मांगे आवेदन, ये शर्तें करनी होंगी पूरी

Mon, 23 Jul 2018 05:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Jul 2018 05:10 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party asked application for worker
लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट से पहले से ही आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ता तैयार करने में जुट गई है। पार्टी ने कहा है कि वैकल्पिक राजनीति में यकीन रखने वाले लोग पार्टी से जुड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


इसके लिये दिल्ली का निवासी होना जरूरी नहीं है। उत्तर पूर्वी संसदीय सीट के प्रभारी दिलीप पांडेय ने इसके लिए एक आवेदन फार्म भी जारी किया है।

दरअसल, पिछले संसदीय चुनाव से सबक लेते हुए पार्टी इस बार रणनीतिक स्तर पर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। दिलीप पांडेय ने अपील की है कि आम लोग अपनी विशेषज्ञता का फायदा पार्टी को पहुंचाएं। 
विज्ञापन

 

पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि इच्छुक लोगों को एक आवेदन भरना होगा। उन्हें चुनावी राजनीति के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। आवेदक की दिलचस्पी की पहचान कर उसे उसी काम में लगाया जाएगा। 

यानी जिसे सोशल मीडिया कैंपेनिंग की समझ है, उसे सोशल मीडिया सेल से जोड़ा जायेगा। मोबाइल कैंपेनिंग के जानकारों को इसकी टीम में लगाया जाएगा। कोशिश ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने की है, जिससे चुनाव के दौरान इन्हें अलग-अलग मोर्चों पर लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed