{"_id":"64b257d51e0874fa680d8204","slug":"aam-aadmi-party-and-bjp-are-attacking-each-other-amid-floods-in-delhi-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ के बीच AAP-BJP में आरोप-प्रत्यारोप: आप ने हरियाणा को ठहराया जिम्मेदार; खट्टर के मंत्रियों ने दिया ये जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ के बीच AAP-BJP में आरोप-प्रत्यारोप: आप ने हरियाणा को ठहराया जिम्मेदार; खट्टर के मंत्रियों ने दिया ये जवाब
Sat, 15 Jul 2023 02:23 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 15 Jul 2023 02:23 PM IST
सार
दिल्ली की आम आदमी पार्टी बाढ़ के लिए हरियाणा को जिम्मेदार ठहरा रही है। आप नेताओं आरोप लगा रहे है कि हरियाणा दिल्ली में जानबूझकर यमुना का पानी छोड़ रहा है, जबकि बैराज से उत्तर प्रदेश को जाने वाली नहर सूखी पड़ी है।
विज्ञापन
जय प्रकाश दलाल और आतिशी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। राजधानी की सड़कों पर पानी-पानी नजर आ रहा है। दिल्ली इस समय बाढ़ की स्थिति से गुजर है। इन सबके बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी बाढ़ के लिए हरियाणा को जिम्मेदार ठहरा रही है। आप नेताओं आरोप लगा रहे है कि हरियाणा दिल्ली में जानबूझकर यमुना का पानी छोड़ रहा है, जबकि बैराज से उत्तर प्रदेश को जाने वाली नहर सूखी पड़ी है। वहीं, हरियाणा सरकार भी लगातार जवाब देने में लगी है।
विज्ञापन
शनिवार को दिल्ली की लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री आतिशी ने कहा, 'ये बहुत बड़ा सवाल है कि सारा पानी सिर्फ दिल्ली के लिए क्यों छोड़ा जा रहा था। हथिनीकुंड बैराज से जो पानी यूपी और हरियाणा जाता है उसके लिए एक बूंद पानी नहीं छोड़ा गया। हरियाणा को इसका जबाव देना पड़ेगा।'
विज्ञापन
इसका जवाब देते हुए हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा, 'हमारे पास कोई बांध नहीं है तो जो पानी आता है वो दिल्ली, आगरा, इलाहाबाद से होते हुए आखिर में समुद्र में जाता है। इसे कौन मोड़ सकता है। अब ये (आप) लोग बोल रहे हैं कि पानी को उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब की तरफ नहीं भेजा। आम आदमी पार्टी अपने कर्तव्यों से बचने की कोशिश करती है। दिल्ली को डूबाने में जितना योगदान अवैध कब्जों का है, उतना किसी और का नहीं है।'
विज्ञापन
वहीं हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, 'हमारे प्रदेश में भी तो कहीं और से ही पानी आया लेकिन हम तो दोषारोपण नहीं कर रहे हैं। हम अपने पानी के इंतजाम करने के प्रयास कर रहे हैं। केजरीवाल जी बहुत समझदार हैं, वो पानी का स्वभाव बदल दें। यमुना किनारे हमारे भी जितने गांव और शहर हैं, उनमें भी उतना ही पानी आया है। दिल्ली से पानी निकलने के बाद फिर से हरियाणा में पानी आता है। हम क्या जानबूझकर अपने ज़िलों में पानी छोड़ेंगे।'