फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party and BJP are attacking each other amid floods in Delhi

बाढ़ के बीच AAP-BJP में आरोप-प्रत्यारोप: आप ने हरियाणा को ठहराया जिम्मेदार; खट्टर के मंत्रियों ने दिया ये जवाब

Sat, 15 Jul 2023 02:23 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 15 Jul 2023 02:23 PM IST
सार

दिल्ली की आम आदमी पार्टी बाढ़ के लिए हरियाणा को जिम्मेदार ठहरा रही है। आप नेताओं आरोप लगा रहे है कि हरियाणा दिल्ली में जानबूझकर यमुना का पानी छोड़ रहा है, जबकि बैराज से उत्तर प्रदेश को जाने वाली नहर सूखी पड़ी है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party and BJP are attacking each other amid floods in Delhi
जय प्रकाश दलाल और आतिशी - फोटो : ANI

विस्तार

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। राजधानी की सड़कों पर पानी-पानी नजर आ रहा है। दिल्ली इस समय बाढ़ की स्थिति से गुजर है। इन सबके बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी बाढ़ के लिए हरियाणा को जिम्मेदार ठहरा रही है। आप नेताओं आरोप लगा रहे है कि हरियाणा दिल्ली में जानबूझकर यमुना का पानी छोड़ रहा है, जबकि बैराज से उत्तर प्रदेश को जाने वाली नहर सूखी पड़ी है। वहीं, हरियाणा सरकार भी लगातार जवाब देने में लगी है।

विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली की लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री आतिशी ने कहा, 'ये बहुत बड़ा सवाल है कि सारा पानी सिर्फ दिल्ली के लिए क्यों छोड़ा जा रहा था। हथिनीकुंड बैराज से जो पानी यूपी और हरियाणा जाता है उसके लिए एक बूंद पानी नहीं छोड़ा गया। हरियाणा को इसका जबाव देना पड़ेगा।'
विज्ञापन


इसका जवाब देते हुए हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा, 'हमारे पास कोई बांध नहीं है तो जो पानी आता है वो दिल्ली, आगरा, इलाहाबाद से होते हुए आखिर में समुद्र में जाता है। इसे कौन मोड़ सकता है। अब ये (आप) लोग बोल रहे हैं कि पानी को उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब की तरफ नहीं भेजा। आम आदमी पार्टी अपने कर्तव्यों से बचने की कोशिश करती है। दिल्ली को डूबाने में जितना योगदान अवैध कब्जों का है, उतना किसी और का नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, 'हमारे प्रदेश में भी तो कहीं और से ही पानी आया लेकिन हम तो दोषारोपण नहीं कर रहे हैं। हम अपने पानी के इंतजाम करने के प्रयास कर रहे हैं। केजरीवाल जी बहुत समझदार हैं, वो पानी का स्वभाव बदल दें। यमुना किनारे हमारे भी जितने गांव और शहर हैं, उनमें भी उतना ही पानी आया है। दिल्ली से पानी निकलने के बाद फिर से हरियाणा में पानी आता है। हम क्या जानबूझकर अपने ज़िलों में पानी छोड़ेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed