फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party accuses BJP ruled municipal corporation of Delhi of selling stadiums after schools

आप का भाजपा पर बड़ा आरोप: स्कूलों के बाद अब स्टेडियम बेचने में जुटा नगर निगम

Sat, 22 Jan 2022 10:46 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 22 Jan 2022 10:46 AM IST
सार

आप का आरोप है कि नगर निगम ने प्रस्ताव में लिखा है कि स्टेडियम के बाद स्कूलों के प्लेग्राउंड और स्कूलों में उपलब्ध जमीन भी निजी हाथों में बेच दी जाएगी।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party accuses BJP ruled municipal corporation of Delhi of selling stadiums after schools
Saurabh Bhardwaj

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने अब भाजपा शासित दक्षिण दिल्ली नगर निगम पर स्टेडियम बेचने का आरोप लगाया है। आप के मुख्य प्रवक्ता व विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि नगर निगम ने छह स्टेडियम बेचने का प्रस्ताव तैयार किया है और उसे स्थायी समिति की बैठक में लाया जाएगा।

विज्ञापन


सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नगर निगम ने भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, मादीपुर स्टेडियम, खाटू श्याम मिनी स्टेडियम, साहिब सिंह वर्मा स्टेडियम ककरौला, झाड़ौदा कलां मिनी स्टेडियम और पंजाबी बाग स्टेडियम को बेचने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन


नगर निगम ने प्रस्ताव में लिखा है कि स्टेडियम के बाद स्कूलों के प्लेग्राउंड और स्कूलों में उपलब्ध जमीन भी निजी हाथों में बेच दी जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि भाजपा को नगर निगम की सारी संपत्तियों को बेचकर चंपत होने से रोकने के लिए आगामी चुनाव में नगर निगम से बाहर कर उसे सबक सिखाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये स्टेडियम सीधे-सीधे बच्चों की अमानत है, वहीं भाजपा दिल्ली का भविष्य बनने वाले स्थान को निजी हाथों में देने की तैयारी कर रही है, जबकि डीडीए से जमीन नहीं मिलने के कारण दिल्ली में अभी भी स्कूलों की भारी कमी है और नगर निगम स्कूल, खेल मैदान, स्टेडियम निजी हाथों में देने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed