{"_id":"58c571774f1c1b812adc4026","slug":"aadhar-card-campus-in-school-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के स्कूलों में लगेंगे आधार कार्ड शिविर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के स्कूलों में लगेंगे आधार कार्ड शिविर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 13 Mar 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
aadhar card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड नहीं होने के कारण प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों को सरकारी योजना से वंचित होना पड़ता है। ऐसे में शिक्षक संगठन अभिभावकों को जागरूक करने का कार्य करेगा। इसके लिए स्कूल में कैंप लगाकर बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
जिले में कई बच्चे ऐसे हैं, जिनका अब तक आधार कार्ड नहीं बन सका है। जिसकी वजह से स्कूल में प्रवेश लेने पर परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में अभिभावकों को आधार कार्ड बनवाने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
इस वर्ष आधार कार्ड नहीं होने के कारण करीब 20 हजार बच्चों को यूनिफार्म की राशि अब तक नहीं मिल पाई। ऐसे में अब दाखिले के साथ ही आधार कार्ड से जोड़ने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान चत्तरसिंह ने बताया कि बच्चों का दाखिला होने के बाद स्कूल में शिविर के माध्यम से आधार कार्ड बनवाएं जाएंगे, ताकि बच्चों को यूनिफार्म की राशि मिलने में देरी न हो।